Source :- LIVE HINDUSTAN
घर को रोजाना साफ करने के लिए पोछा जरूर लगाया जाता है। लेकिन अगर ये गंदा होता है तो घर में गंदगी फैला सकता है और बदबू का कारण भी बनता है। इसलिए इसे समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है। यहां देखिए पोछा साफ करने का आसान तरीका।
भारतीय घरों में रोजाना झाड़ू लगाने के बाद पोछा जरूर लगाया जाता है। बड़े बुजुर्ग घर में पोछा लगाने के कई फायदे बताते हैं। उनका मानना है किए ये हेल्थ, मानसिक शांति और घर की पॉजिटिविटी से सीधा जुड़ा हुआ है। माना जाता है कि झाड़ू लगाने से सिर्फ ऊपर-ऊपर का कचरा साफ होता है, लेकिन असली सफाई पोछा लगाने से ही होती है। चाय, कॉफी, खाने की चीजें या जूतों के निशान फर्श को गंदा कर देते हैं। ऐसे में नियमित पोछा लगाने से फर्श की चमक बनी रहती है। पोछा लगाने का एक और फायदा मानसिक स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। दरअसल, एक साफ-सुथरा और महकता हुआ घर मानसिक तनाव को कम करता है। जब आप साफ फर्श पर चलते हैं, तो आपको खुद ब खुद सुकून महसूस होता है। लेकिन अगर पोछा गंदा होता है तो ये सफाई की जगह गंदगी फैला सकता है और घर को बदबूदार बना सकता है। इसलिए पोछे का साफ होना बहुत जरूरी है। यहां हम गंदे पोछे को चमकाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। जानिए-
गंदे पोछे को कैसे साफ करें
पोछे को साफ करने के लिए एक हैवी प्लास्टिक की पॉलिथीन लें और फिर उसमें पोछा डालें अब उसके ऊपर गुनगुना पानी डालें उसमें बेकिंग सोडा और विनेगर डालें और 10 मिनट को लिए बंद करके एक तरफ रख दें। 10 मिनट के बाद इसे अच्छे से रगड़ें और फिर पानी से धो लें। हैंडल वाला पोछा है तो इसकी बाल्टी में पोछे को स्पिन करें और फिर साफ पानी से धो लें। इस नुस्खे को अपनाकर पोछे पर चिपकी गंदगी पूरी तरह से निकल जाएगी।
रोजाना करें ये काम
रोजाना के काम करने के बाद पोछे को गुनगुने पानी में भिगो दें। इस पानी में वॉशिंग पाउडर डाल सकते हैं। इससे पोछे को रोजाना साफ करने में मदद मिलेगी।
पोछे का इस्तेमाल करने के बाद उस तेज धूप में सुखाएं। धूप कीटाणुओं को मारने में मदद करेगी और बदबू भी दूर होगी।
नमी बनने से रोकने के लिए पोछे का ठीक से सूखाना जरूरी है। जब ये सूख जाए तो इसे फोल्ड करके किसी साफ जगह पर रख दिया करें। हैंडल वाला पोछा है तो उसे साफ करने के बाद बल्टी में वापिस रख दें।
पोछे को साफ पानी में 2-3 बार तब तक खंगालें जब तक कि उससे निकलने वाला पानी साफ न दिखने लगे।
अगर आपका पोछा सूती और सफेद रंग का है, तो इसकी सफाई के समय पानी में थोड़ा सा नींबू का रस या ब्लीचिंग पाउडर मिला दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




