Home LIFESTYLE NEWS HINDI बरसाती कीड़े शाम होते ही घर में घुस जाते हैं तो ये...

बरसाती कीड़े शाम होते ही घर में घुस जाते हैं तो ये तरीका अपनाएं, मिल जाएगा छुटकारा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Trick to get rid of insects in monsoon: बारिश के महीने में शाम होते ही घर में बरसाती कीट-पतंगे घुस आते हैं। इन कीड़ों को भगाने का कोई उपाय नहीं मिल रहा तो ये 2 नुस्खा आजमाएं और कुछ उपाय करें। बरसाती कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा।

बारिश का सीजन शुरू होते ही बरसाती कीड़ों की समस्या परेशान करने लगती है। जरा सा खिड़की-दरवाजा खुला नहीं कि ये कीट-पतंगे घर में घुस आते हैं और लाइट के पास अपने पंखे छोड़ देते हैं। इन कीड़े-मकोड़ों को घर से निकालना मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिनों में ये हर दिन की समस्या बन जाते हैं तो बस एक सिंपल सा उपाय कर लें। इन कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा और साथ ही यहां-वहां फैले उनके पंखे भी आपको परेशान नहीं करेंगे। इंस्टाग्राम पर वेदांत सर ने इस ट्रिक को शेयर किया है। जिसे फॉलो करेंगे तो आपको भी इन बरसाती कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा।

बरसाती कीड़ों को भगाने के लिए नुस्खा

बरसात के दिनों में घर की लाइट जलते ही कीड़े मंडराने लगते हैं और उनके पंखे सुबह तक में यहां-वहां फैले मिलते हैं तो वेदांत सर के बताए इस आसान से फार्मूले को ट्राई करें। जिससे इन कीड़ों से बड़ी ही आसानी से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए आपको बस एक ट्रांसपैरेंट पॉलीथिन लेनी है और उसमे एक चम्मच सरसों का तेल गिरा देना है और उसे थोड़ा हिलाकर चारों तरफ फैला दें।

  • बस अब घर के बाकी हिस्सों की लाइट बुझाकर एक जगह की एलईडी बल्ब को जला दें और उस पर ये सरसों के तेल लगी पॉलीथिन को टांग दें।
  • पॉलीथिन में पीला सरसों का तेल चिपचिपापन पैदा करेगा और साथ लाइट से तेल रिफ्लेक्ट होगा। जिससे कीड़े अट्रैक्ट होकर पॉलीथिन में गिरेंगे और बाहर नहीं निकल पाएंगे।
  • सुबह तक पाएंगे कि इसमे ढेर सारे कीड़े ट्रैप हो चुके हैं।
  • घर के अंदर घुसे बरसाती कीड़ों को भगाने का ये नुस्खा लाजवाब है।

बरसाती कीड़ों को भगाने का दूसरा नुस्खा

पॉलीथिन वाले उपाय को अपनाने के साथ एक दूसरा नुस्खा भी साथ ही साथ अपनाएं। जिससे एक भी कीड़े घर में रह ना जाए। इसके लिए घर के कोने में जहां कीड़े इकट्ठे होकर बैठते हैं वहां पर कपूर जला दें। कपूर की स्ट्रांग महक इन कीड़ों को पसंद नहीं आती है और वो दूर भागते हैं।

तो इस बारिश के मौसम में घर में कीड़ों के घुसने की समस्या झेल रहे हैं तो इन दो उपाय को जरूर आजमाएं। बरसाती कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए ये दो असरदार उपाय हो सकते हैं।

जरूरी है ये उपाय

  • घर के आसपास ज्यादा लाइट जलने से कीड़े तेजी से अट्रैक्ट होते हैं। इसलिए छत या बालकनी वगैरह में तेज लाइट ना जलाएं या पूरी तरह से बंद रखें।
  • शाम होते ही घर की खिड़कियों को बंद कर दें। खिड़कियों में जाली जरूर लगवाएं। बिना जाली कोनों से ये कीड़े घर के अंदर घुस आते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN