Home rss business hindi बाजार में गिरावट के बीच डटकर खड़ा है स्टॉक, 20% उछला दाम,...

बाजार में गिरावट के बीच डटकर खड़ा है स्टॉक, 20% उछला दाम, तेजी की वजह क्या?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Kross ltd share price: क्रॉस लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार, 19 अक्टूबर को अपर सर्किट लगा है
  • 20 प्रतिशत की उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का दाम 52 वीक हाई पर पहुंच गया

Stock in News: घरेलू शेयर बाजार में भले ही आज भारी गिरावट देखने को मिली है। लेकिन एक स्टॉक के शेयरों को खरीदने की होड़ सी मची हुई है। हम बात कर रहे हैं क्रॉस लिमिटेड की। कंपनी के शेयरों में आज अपर सर्किट लगा है। जिसके बाद स्टॉक का दाम 20 प्रतिशत चढ़ गया। बता दें, बीएसई में स्टॉक 311.05 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का दाम 20 प्रतिशत की उछाल के बाद 326.80 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। यह बीएसई में स्टॉक 52 वीक हाई भी है।

तिमाही नतीजों से निवेशक हुए गदगद (Kross Q2 Results)

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि सितंबर तिमाही के दौरान कुल 235.09 करोड़ रुपये का रेवन्यू रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 79.60 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 130.92 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 30.60 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर इसमें 143.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल यह 8.08 करोड़ रुपये रहा था।

पहली छमाही में क्या थी स्थिति

कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार पहली छमाही में कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशनल) 419.43 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर 55.20 प्रतिशत यह बढ़ा है। एक साल पहले कंपनी का रेवन्यू पहली छमाही में 270.28 करोड़ रुपये रहा था।

क्या करें निवेशक? (Kross shares target price)

माई एडवायजर अल्फा के टेक्निकल एनालिस्ट राजेश भोसले कहते हैं कि मौजूदा निवेशक अपनी पोजीशन को होल्ड कर सकते हैं। भोसले के अनुसार अगला रेसिस्टेंस लेवल 340 रुपये है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Kross shares perforamance)

इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। 3 महीने में स्टॉक की कीमतों में 58 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं एक साल में स्टॉक का दाम 69 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में शेयरों की कीमतों में 61 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

सितंबर तिमाही की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 68.57 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 31.43 प्रतिशत है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN