Home LIFESTYLE NEWS HINDI बालकनी में लगी पान की बेल को बनाना है हरा-भरा और घना?...

बालकनी में लगी पान की बेल को बनाना है हरा-भरा और घना? अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पान पत्ते की बेल अगर आपने बालकनी में लगा रखी है लेकिन उसकी ग्रोथ नहीं हो रही है या फिर वह एक ही जगह पर अटक गई है तो आपको इसे हरा-भरा और घना करने के लिए 5 आसान टिप्स को अपनाना चाहिए। देखिए क्या हैं वह टिप्स-

बाकी पौधों की तरह आप पान पत्तों की बेल को भी बालकनी में लगे पौधों के साथ लगा सकती हैं। पान का पत्ता ना सिर्फ शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता हैष बल्कि इसका यूज आयुर्वेदिक रेमेडीज फॉलो करने के लिए भी कर सकते हैं। बालकनी में लगा पान पत्ता ना सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि एक भीनी सी खुशबू भी छोड़ता है। जिसकी वजब से अधिकतर लोग इसे लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत से लोग इसे उगाने की कोशिश करते हैं लेकिन ग्रोथ ना होने पर परेशान हो जाते हैं। कुछ लोगों की शिकायत होती है कि इसके बेल ऊपर को नहीं छड़ती है। अगर आपकी बालकनी में ये पौधा लगा है लेकिन इसकी ग्रोथ रुक गई है तो आपको कुछ तरीकों को अपनाकर इसे तुरंत ठीक कर देना चाहिए। यहां हम 5 टिप्स बता रहे हैं जो पान के पत्ते की बेल को हरा-भरा और घना करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

पान के पत्ते की बेल को हर-भरा करने की 5 टिप्स

1) ना धूप ना छांव

पान पत्ते का पौधा तभी चलेगा जब आप इसे सही जगह पर रखेंगे। दरअसल, पान पत्ता ना तो तेज धूप बर्दाश्त कर सकता है और ना ही ठंडक। इसलिए इसे एक तरफ छांव में रखें। जहां ना ज्यादा धूप आए और ना ही ज्यादा ठंकर हो।

2) खाद सही समय पर डालें

पौधे की ग्रोथ के लिए खाद बहुत जरूरी है। पान पत्ते की बेल बढ़ते रहने के लिए आप हर 15 दिन में गमले में वर्मी कम्पोस्ट या गाय का गोबर डालते रहें। अगर आपने पत्तों की खाद बना रखी है तो आप उसे भी गमले में डालते रहें।

3) नए प्लांट्स करें तैयार

इस पौधे में आ रही अलग-अलग बेल को एक ही गमले में रखने से अच्छा है किए आप कुछ बेल को दूसरे गमले में लगा दें। एक ही गमले में जब कई सारी बेल लग जाती हैं तो वह अच्छी तरह से बढ़ नहीं पाती हैं। पान पत्ते की बेल वाले गमले में अगर साइड से बेल निकल रही हैं तो इसके बगल में एक मिट्टी वाला गमला रख दें। और फिर इस गमले में उसे साइड से निकल रही बेल को बिना तोड़े दबा दें। कुछ दिनों में जब वह अच्छी तरह से बढ़ जाएगी तो इस बेल को मेन गमले से काट दें। ऐसा करके दो पान पत्ते के गमले भी तैयार हो जाएंगे और दोनों की ग्रोथ अच्छी होगी। (बेल को उसी तरफ से दबाएं जहां से रूट्स बन रही हैं।)

4) कॉफी पाउडर या इस्तेमाल हो चुकी की हुई चायपत्ती डालें

पान की बेल एक तेजी से बढ़ने के लिए नाइट्रोजन की बड़ी मात्रा की जरूरत होती है। जब भी इस पोषण की कमी होगी तो पौधा नहीं बढ़ेगा। इस कमी को पूरा करने के लिए महंगी खाद की जरूरत नहीं है। बस कॉफी पाउडर या इस्तेमाल हो चुकी की हुई चायपत्ती गमले में डालें ये नाइट्रोजन का एक बेहतरीन और सस्ता स्रोत है।

5) पानी की मात्रा

​पान की बेल की ग्रोथ के लिए नमी की जरूरत होती है। तो बेल को बढ़ाने के लिए, गर्मियों में रोजाना पानी का स्प्रे पत्तियों पर करें। पत्तियों पर नमी बनाए रखने से सूखती नहीं हैं। गमले की मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें। गमले के लिए बहुत ज्यादा या बहुत कम पानी नुकसानदायक साबित होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN