Home LIFESTYLE NEWS HINDI बाल हटाने से ले कर कालेपन तक! डॉक्टर ने बताई इंटीमेट हाइजीन...

बाल हटाने से ले कर कालेपन तक! डॉक्टर ने बताई इंटीमेट हाइजीन से जुड़ी 5 जरूरी बातें

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इंटीमेट हाइजीन से जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में होते हैं। खासकर प्राइवेट पार्ट के बाल कैसे रिमूव करें या फिर क्या वहां कालापन होना नॉर्मल है। आइए इन्हीं सब कॉमन सवालों के जवाब डॉक्टर से जानते हैं।

महिलाओं के लिए इंटीमेट हाइजीन यानी प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इससे जुड़े कई सवाल महिलाओं के मन में होते हैं। जैसे- क्या प्राइवेट पार्ट का डार्क होना नॉर्मल है? हेयर रिमूवल के लिए बेस्ट तरीका कौन सा है? और क्या वजाइना क्लीन करने के लिए अलग से किसी प्रोडक्ट की जरूरत होती है? ऐसे तमाम सवाल हर लड़की के मन में होते हैं, लेकिन इनका जवाब ढूंढना मुश्किल होता है। आजकल तो वैसे भी सोशल मीडिया पर जानकारी इतनी भरी पड़ी है कि समझ नहीं आता कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ अपराजिता लांबा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसी ही 5 इंटीमेट हाइजीन टिप्स साझा की हैं जो ऐसी हर कन्फ्यूजन को दूर करेंगी।

इंटीमेट हाइजीन से जुड़े 5 कॉमन सवालों के जवाब

क्या इंटीमेट एरिया की सफाई के लिए प्रोडक्ट्स लेने जरूरी हैं?

आजकल मार्केट में महंगे-महंगे इंटीमेट एरिया वॉश आने लगे हैं, जिन्हें प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए जरूरी बताया जाता है। लेकिन डॉक्टर के मुताबिक इन्हें यूज करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। दरअसल वेजाइना एक सेल्फ-क्लीनिंग ऑर्गन है, यानी ये खुद ही नेचुरल तरीके से अपनी सफाई करता है। इसके बाहरी हिस्से यानी वल्वा को आप नॉर्मल पानी से वॉश कर सकती हैं, इतना काफी होता है।

पीरियड्स के दौरान प्राइवेट पार्ट में जलन और खुजली क्यों होती है?

पीरियड्स के दौरान प्राइवेट पार्ट में खुजली और जलन होना एक कॉमन प्रॉब्लम है। डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं कि जेल बेस्ड सैनेटरी पैड का इस्तेमाल करने से रैशेज की समस्या हो सकती है। साथ ही अगर आप समय पर पैड चेंज नहीं करती हैं, तो भी ये समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के कॉटन बेस्ड पैड इस्तेमाल करें और हर 4-6 घंटे में इन्हें चेंज करती रहें। इसके साथ ही आप एक थिक और क्रीमी मॉइश्चराइजर भी अप्लाई कर सकती हैं।

प्राइवेट पार्ट से बाल हटाने का बेस्ट तरीका क्या है?

डॉक्टर कहती हैं कि प्राइवेट पार्ट से बाल हटाने का सबसे बेस्ट तरीका लेजर हेयर रिडक्शन है। लेकिन अगर आप ये कराने का प्लान नहीं कर रही हैं तो ट्रिमिंग सबसे सुरक्षित और कम दर्द वाला विकल्प हो सकता है। इसके अलावा वैक्सिंग और हेयर रिमूवल क्रीम जैसे मैथड्स भी काफी पॉपुलर हैं, लेकिन प्राइवेट पार्ट की सेंसेटिव स्किन के लिए ये बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

क्या इंटीमेट एरिया का डार्क होना नॉर्मल है?

इंटीमेट एरिया का डार्क होना भी महिलाओं के बीच एक कॉमन कंसर्न है। हालांकि ये पूरी तरह नॉर्मल है। डॉक्टर कहती हैं कि हमारी बॉडी के कुछ हिस्से बाकी हिस्सों की तुलना में थोड़े से डार्क हो सकते हैं और ये पूरी तरह नॉर्मल है। आपको इन्हें बदलने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इंटीमेट हाइजीन से जुड़ी सबसे बड़ी गलती क्या है?

डॉक्टर के मुताबिक इंटीमेट एरिया को बार बार धोना और डूशिंग यानी वेजाइना के अंदर पानी या किसी लिक्विड से सफाई करना, महिलाओं के बीच सबसे बड़ी और कॉमन मिस्टेक है। इससे वेजाइना साफ नहीं होता, बल्कि जरूरत से ज्यादा ड्राई हो जाता है, जिससे जलन, खुजली और इरीटेशन जैसी समस्या हो सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN