Home LIFESTYLE NEWS HINDI बिना तेल, 1/2 किलो नींबू से बनाएं ये चटपटा सा अचार, दो...

बिना तेल, 1/2 किलो नींबू से बनाएं ये चटपटा सा अचार, दो की भूख में चार रोटी खाएंगे!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बाजार से आधा किलो ताजे नींबू ला कर आप ये टेस्टी सा अचार बनाकर तैयार कर सकते हैं। सिर्फ 5 चीजों से बन जाता है और एक बूंद तेल की भी जरूरत नहीं पड़ती। रोटी पराठे या दाल-चावल का स्वाद बढ़ाने के लिए ये एक परफेक्ट रेसिपी है।

खाने के साथ चटपटा सा नींबू का अचार मिल जाए तो भूख अपने आप बढ़ जाती है। घर में कोई पसंद की सब्जी ना भी बनी हो तो नींबू के अचार के साथ रोटी या पराठे मजे से पेट भर के खाए जा सकते हैं। वैसे भी इन दिनों तो बाजार में बढ़िया नींबू काफी सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसे में क्यों ना इनका अचार बनाकर रख लिया जाए। सालभर आप इसे मजे से खा सकते हैं और कई डिशेज बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आज जो नींबू के अचार की रेसिपी हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं, इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजें की जरूरत नहीं होगी। साथ ही ये बिना तेल के बन जाता है इसलिए खाने में भी हेल्दी है। तो चलिए फटाफट से इसकी डिटेल्ड रेसिपी जान लेते हैं।

नींबू का अचार बनाने के लिए सामग्री

नींबू का रिफ्रेशिंग टेस्ट और खुशबू अगर आपको भी पसंद है, तो ये खट्टा-मीठा अचार आपको जरूर बना कर रख लेना चाहिए। इसे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- ताजे नींबू (आधा किलो), अजवाइन (1/4 कप), लाल मिर्च पाउडर (2 चम्मच), नमक (2 चम्मच), चीनी (आधा कप)।

इस तरह बनाएं नींबू का खट्टा-मीठा और टेस्टी अचार

अचार बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही नींबू चुनना। बाजार से ऐसे नींबू लाएं तो ताजे, रसदार और बिना दाग-धब्बे वाले हों। ऐसे नींबू ना इस्तेमाल करें जो ज्यादा पके हुए हों या फिर कच्चे हों। इन्हें सबसे पहले अच्छी तरह धो कर साफ कर लें, फिर किसी साफ कपड़े की मदद से इन्हें पूरी तरह सुखा लें। ध्यान रहे नींबू में नमी नहीं होनी चाहिए, वरना अचार जल्दी खराब हो सकता है।

अब हर नींबू पर एक सीधा और आड़ा चीरा लगाएं, जिससे ये 4 भागों में बंट जाए। ध्यान रखें कि नींबू नीचे से जुड़ा हुआ रहे और चारों टुकड़े अलग ना हों। इसमें आपको एक खास मसाला तैयार कर के भरना है। मसाले के लिए एक कटोरी में बताई गई मात्रा में अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी मिलाकर रख लें।

अब जिस तरह नींबू में कट लगया है, उसे थोड़ा खोलें और अंदर ये मसाला अच्छी तरह से भर दें। आपको सभी नींबू में ये मसाला अच्छी तरह भर लेना है। अब इन्हें एक कांच के साफ और सूखे जार में डालें और ढक्कन बंद कर के अच्छी तरह से शेक करें।

अचार को कितने दिन धूप दिखाएं?

नींबू के अचार को आपको लगभग 1 हफ्ते तक धूप में रखना है। नींबू थोड़े हार्ड होते हैं इसलिए इन्हें अच्छी तरह सॉफ्ट होने और मसालों के साथ मिक्स होने में थोड़ा सा समय लगता है। हालांकि ध्यान रहे धूप में रखने के साथ-साथ आपको अचार के जार को शेक भी करना है।

कितने दिनों तक खराब नहीं होगा ये अचार?

अच्छे से धूप दिखाने के बाद ये अचार जल्दी खराब नहीं होता है। ये आराम से एक से डेढ़ साल तक फ्रेश और खाने लायक रहता है। बस ध्यान रहे कि आपको बीच-बीच में कभी-कभार अचार के जार को थोड़ा सा हिलाना है, इससे ये लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN