Home - बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट हेल्थ बैंड Noise REP Band लॉन्च, AI से...

बिना स्क्रीन वाला स्मार्ट हेल्थ बैंड Noise REP Band लॉन्च, AI से रखेगा आपकी सेहत का पूरा ध्यान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस स्मार्ट हेल्थ बैंड REP Band लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। यह AI बेस्ड हेल्थ ट्रैकिंग, 24×7 मॉनिटरिंग और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ आता है।

वियरेबल ब्रैंड Noise ने भारत में अपना नया Noise REP Band लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्ट हेल्थ बैंड है, जिसमें कोई स्क्रीन नहीं दी गई है। आज के समय में जहां ज्यादातर लोग स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड पर लगातार आने वाली नोटिफिकेशंस से परेशान रहते हैं, वहीं Noise ने इस डिवाइस को केवल हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस करते हुए तैयार किया है। कंपनी का दावा है कि यह बैंड AI की मदद से यूजर्स को उनकी सेहत से जुड़ी अहम जानकारी देगा और उसके लिए किसी एक्सट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।

बैंड की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें कोई डिस्प्ले नहीं दिया गया है, जिससे यूजर का ध्यान बार-बार स्क्रीन की ओर नहीं जाता। इसके बजाय यह डिवाइस लगातार शरीर के अलग-अलग हेल्थ पैरामीटर्स को ट्रैक करता रहता है और सारी जानकारी NoiseFit ऐप के जरिए दिखाई जाती है। कंपनी का मानना है कि इससे यूजर्स डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचते हुए अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे सकेंगे।

फिटनेस बैंड में कई हेल्थ फीचर्स

Noise REP Band में कई एडवांस हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। यह 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2), स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, एक्टिविटी ट्रैकिंग और रिकवरी ट्रैकिंग जैसे ऑप्शंस देता है। इसके साथ AI बेस्ड हेल्थ इनसाइट्स भी मिलते हैं, जो यूजर के डाटा का एनालिसिस करके बेहतर हेल्थ सजेशंस देने का काम करते हैं। खास बात यह है कि इन सभी फीचर्स के लिए अलग से कोई मंथली या एनुअल सब्सक्रिप्शन नहीं लेना होगा।

डिजाइन की बात करें तो Noise REP Band में प्रीमियम स्टेनलेस स्टील बॉडी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। ऐसे में इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

अगर आप ऐसी स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड की तलाश में हैं, जो लगातार नोटिफिकेशन से परेशान किए बिना सिर्फ आपकी सेहत पर नजर रखे, तो Noise REP Band एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है। स्क्रीनलेस डिजाइन, AI बेस्ड हेल्थ फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ इसे ट्रेडिशनल स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं।

इतनी रखी गई है स्मार्ट बैंड की कीमत

Noise REP Band की कीमत भारत में 9,999 रुपये रखी गई है। यह Classic Black, Navy Blue, Sand Beige और Vivid Orange जैसे चार कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकेगा। इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN