Home rss world hindi बीबी को फिर चुनिए PM, निराश नहीं करेंगे; नेतन्याहू के समर्थन में...

बीबी को फिर चुनिए PM, निराश नहीं करेंगे; नेतन्याहू के समर्थन में खुलकर उतरे ट्रंप

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पूरा समर्थन देते हुए इजरायल के लोगों से उन्हें फिर से चुनने की अपील की है। ट्रंप ने कहा कि नेतन्याहू लोगों को कभी निराश नहीं करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को दोबारा प्रधानमंत्री बनने के लिए अपना पूरा और खुला समर्थन दिया है। ट्रंप ने इजरायल के लोगों से सीधी अपील की है कि वे नेतन्याहू को फिर से चुनें। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बीबी नेतन्याहू आपको कभी निराश नहीं करेंगे।

ट्रंप ने यह बयान ट्रुथ सोशल पर इजरायल के लोगों को संबोधित करते हुए एक लंबी पोस्ट में लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने नेतन्याहू की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘ग्रेट वॉरियर प्राइम मिनिस्टर’ यानी महान योद्धा प्रधानमंत्री कहा। ट्रंप के मुताबिक, नेतन्याहू बहुत मजबूत और बहादुर लीडर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू कई तरह के विरोध और दबाव का सामना करने के बावजूद मजबूती से खड़े रहे और मुश्किल हालात में और भी मजबूत बनकर उभरे।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में साफ किया कि वे नेतन्याहू को अगले चुनाव में पूरा समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि नेतन्याहू इजरायल के लोगों के साथ कभी खड़े नहीं हुए, बल्कि हमेशा उनके हित में काम करते रहे। ट्रंप का कहना था कि इजरायली प्रधानमंत्री दबाव में भी अपने फैसले से पीछे नहीं हटे और देश की सुरक्षा को प्राथमिकता देते रहे। इस दौरान ट्रंप ने एक बड़ी चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा कि अगर इजरायल ने नेतन्याहू के अलावा किसी और को प्रधानमंत्री चुना, तो अमेरिका को ईरान के खिलाफ लड़ाई अकेले ही लड़नी पड़ सकती है। ट्रंप ने लिखा कि अगर इजरायल का लीडर गलत है, जो बीबी के अलावा कोई और होगा, तो अमेरिका को यह काम खुद करना होगा। उन्होंने साफ किया कि वे ऐसा रास्ता नहीं अपनाना चाहते और चाहते हैं कि इजरायल मजबूत लीडर के साथ ईरान का सामना करे।

ईरान को लेकर भी ट्रंप ने सख्त बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब सैन्य और आर्थिक दोनों मोर्चों पर कमजोर हो चुका है। ट्रंप का कहना था कि अगर ईरान अपना मौजूदा बर्ताव जल्दी नहीं बदलता और अपनी गतिविधियां नहीं रोकता, तो अमेरिका अपनी कोशिशें जारी रखेगा। उन्होंने ईरान को चेताया कि उसका मौजूदा तरीका जारी रखना उसके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

इस दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू के नेतृत्व को अमेरिका और इजरायल के रिश्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू अमेरिका के अहम पार्टनर हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग मजबूत रखने में उनकी बड़ी भूमिका है। ट्रंप ने इजरायल के लोगों से फिर अपील करते हुए कहा कि वे नेतन्याहू को निराश न करें, क्योंकि प्रधानमंत्री भी उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे।।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN