Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Sanjay_Dutt_Sanju_Movie_1780117364946_1780117369188_15fbe43b-350a-4e0d-b9a2-f1684913dcd2.jpg

Thanedaar Movie Kissa: संजय दत्त शुरू से ही काफी शैतान रहे हैं, लेकिन कैसे उनकी शैतानियां शूटिंग सेट पर असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए जी का जंजाल बन जाती थीं, इस बारे में एक बार डायरेक्टर संजय गुप्ता ने बताया था।

साल 2018 में आई फिल्म ‘संजू’ ब्लॉकबस्टर हिट थी। कुछ लोगों ने इस फिल्म में संजू से जुड़े विवादों को नहीं दिखाने और संजय दत्त की इमेज चमकाने का कोशिश बताया था, लेकिन फैंस ने इस मूवी को हाथों-हाथ लिया। फिल्म में कुछ सीक्वेंस ऐसे थे जिन्हें वाकई क्रिएटिव फ्रीडम के नाम पर बदला गया था। ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘शूटआउट’ फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर रहे संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे संजय दत्त के साथ काम करना असिस्टेंट डायरेक्टर्स के लिए जी का जंजाल हुआ करता था। संजू सेट पर ऐसी शैतानियां करते थे, जिसकी वजह से दूसरों को डांट पड़ जाती थी।

डायरेक्टर ने बताईं संजू की शैतानियां

संजय गुप्ता ने एक पॉडकास्ट में बताया, ‘ऐसे-ऐसे तो उसके प्रैंक होते थे। संजय दत्त के साथ काम करना किसी भी असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता था।’ ऐसा क्यों था इसका एक उदाहरण देते हुए संजय गुप्ता ने बताया, ‘तो हम थानेदार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसमें माधुरी दीक्षित, जीतेंद्र और भी कई एक्टर्स थे। वह (संजय दत्त) आता था, आकर अपनी लाइनें मारता था और मेकअप मैन वगैरह को लताड़ना शुरू कर देता था। फिर आखिरी पल में जब फाइल टचअप हो रहा होता था, तभी वह चुपचाप से इंस्पेक्टर की नेम प्लेट निकाल देता था।’

सेट पर सबके डांट पड़वाते थे संजय

संजय दत्त के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके संजय गुप्ता ने कहा- वो नेमप्लेट निकालकर उसके हाथ में रख देता था। फिर वो मेकअप वाला अपना सामान लेकर चला गया। एक्शन बोला गया, शूटिंग शुरू हुई। बहुत कमाल का शॉट मिल गया। जब सब खुश होकर आगे बढ़ने वाले होते थे, तब संजय दत्त ड्रामा शुरू करते थे। वो डायरेक्टर और असिस्टेंट सभी पर चिल्लाने लगते थे कि नेमप्लेट तो है ही नहीं, किसी ने देखा ही नहीं। संजय गुप्ता ने बताया कि फिर संजय दत्त सभी को लताड़ना शुरू कर देते थे।

क्या थी फिल्म ‘थानेदार’ की कहानी?

बता दें कि संजय दत्त की फिल्म ‘थानेदार’ साल 1990 में आई थी। इसमें संजय दत्त ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन राज एन. सिप्पी ने किया था। कहानी दो ऐसे भाईयों की थी, जो अपने पिता की मौत के बाद बिछड़ जाते हैं। एक भाई जहां अपने पिता की तरह पुलिस वाला बनता है, तो वहीं दूसरा अपराध की राह पर चल पड़ता है। बाद में जब दोनों का सामना होता है तो पुरानी-नई बातों समेत उनके कर्मों का भी हिसाब होता है। ओटीटी पर आप अभी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN