Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/bobby_deol_wife_1693834581_1780456915137_3f65ef87-e583-48e8-ac65-3a5158af2d55.jpgबॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपनी एक आदत के बारे में बताया जो उन्हें पिता धर्मेंद्र से मिली। इसी आदत की वजह से उनकी और पत्नी तान्या के बीच बहस हुआ करती थी। बॉबी देओल की पहली कमाई घर के स्टाफ में बांट दी गई थी।
धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके बारे में जब भी उनके बेटे सनी या बॉबी देओल बात करते हैं तो वो इमोशनल हो जाते हैं। बॉबी पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। हाल में उनके बारे में बात कर बॉबी देओल इमोशनल हो गए। एक्टर ने अपना बचपन याद करते हुए बताया कि वो 14 साल तक की उम्र तक अपने पिता के साथ सोया करते थे। उनके गाल मोटे थे तो पिता प्यार से उन्हें कद्दू कहकर बुलाया करते थे। पिता धर्मेंद्र से मिली एक ऐसी ही आदत की वजह से उनकी पत्नी तान्या के साथ भी बहस हुआ करती थी।
धर्मेंद्र के साथ सोते थे बॉबी
बॉबी देओल ने हाल में टीवी शो आपकी अदालत में बताया कि वो अपने पिता धर्मेंद्र के शूटिंग से वापस होने का इंतजार किया करते थे। उस समय वो तीन शिफ्ट में शूटिंग करते थे और अक्सर रात तक ही घर पहुंचते थे। बॉबी ने बताया कि जब भी वो बीमार होते थे तो पापा धर्मेंद्र उनका हाथ पकड़ कर उनके पास ही सो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि जो कम्फर्ट उन्हें उस समय मिलता था वो कुछ और था। वो खुद को बहुत लकी मानते हैं।
पिता से मिली आदत
बॉबी देओल ने अपनी एक आदत के बारे में बताया जो उन्हें पिता धर्मेंद्र से मिली। एक्टर कहते हैं कि उनके पिता को सोते समय हल्की डिम लाइट चाहिए होती थी। और क्योंकि बॉबी भी उनके साथ 14 साल तक की उम्र तक सोये थे तो उन्हें भी यही आदत लग गई। उन्हें भी सोते समय हल्की लाइट चाहिए होती है। बॉबी ने बताया कि इस आदत की वजह से शादी के बाद उनकी पत्नी तान्या के साथ उनकी बहस हुआ करती थी। लेकिन शादी के इतने सालों साथ रहने के बाद तान्या इस आदत को स्वीकार कर चुकी हैं।
पिता की तरह चाहिए था पब्लिक का प्यार
बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही हीरो बनना था, जबकि उस उम्र में उन्हें हीरो का मतलब भी नहीं पता था। लेकिन इसकी बड़ी वजह उनके पिता थे। बॉबी अपने बचपन में अक्सर पिता के साथ शूटिंग सेट पर जाया करते थे। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपने पिता की आंखों में पब्लिक और उनके फैंस के लिए जो प्यार देखा तो वो कुछ और था। ये मैंने किसी दूसरे एक्टर में नहीं देखा। इसलिए मुझे हीरो बनना था। मुझे भी ऑडियंस से वैसा ही प्यार चाहिए था।
बॉबी देओल की पहली फीस
बॉबी ने फिल्म धर्म वीर में डेब्यू करने पर भी बात की। ये फिल्म 1977 में आई थी जिसमें बॉबी देओल ने धर्मेंद्र के बचपन का किरदार निभाया था। बॉबी ने कहा कि जब वो स्कूल से आए तो उनके पिता ने उनसे पूछा क्या वो उनके बचपन का किरदार निभाएंगे। और बॉबी तुरंत राजी हो गए। इस रोल के लिए बॉबी ने अपनी फीस भी मांगी थी। पिता धर्मेंद्र ने उस दौर में बेटे बॉबी देओल को 10 हजार दिए और कहा कि इन पैसों को अपनी दादी को दे दो। उन्हें कहना कि पैसे घर के स्टाफ में बांट दिए जाए। ये बॉबी देओल की जिंदगी की पहली फीस थी जिसे घर के स्टाफ में बांट दिया गया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





