Home मनोरंजन समाचार बॉलीवुड का वो एक्टर जो रियल लाइफ में था असली हीरो, अकेले...

बॉलीवुड का वो एक्टर जो रियल लाइफ में था असली हीरो, अकेले ही दी थी अंडरवर्ल्ड को धमकी, कहा था- ‘पंगा मत लेना वरना…’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/sfk_1778822690071_1778822701777_ac9a447c-6873-4b1b-8f69-0359a9d6e46d_1782990920712_b93d0850-e211-4028-8120-9132100a714e.jpg

धर्मेंद्र ने कई आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक हीरो का किरदार पर्दे पर निभाया है। धर्मेंद्र को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं।

बॉलीवुड ही-मैन धर्मेंद्र आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो हमेशा ही फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे। अपने करियर में धर्मेंद्र ने कई आईकॉनिक और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। धर्मेंद्र ने कॉमेडी से लेकर एक्शन और रोमांटिक हीरो का किरदार पर्दे पर निभाया है। धर्मेंद्र को लेकर कई दिलचस्प किस्से भी इंडस्ट्री में मशहूर हैं। वहीं, धर्मेंद्र सच में बॉलीवुड के असली एंग्री मैन थे। जी हां, धर्मेंद्र इकलौते ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अंडरवर्ल्ड को चुनौती दी थी। आइए जानते हैं धर्मेंद्र से जुड़ा वो दिलचस्प किस्सा।

रियल लाइफ हीरो थे धर्मेंद्र

एक्टर और निर्देशक सत्यजीत पुरी ने फ्राइडे टॉकीज के साथ एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र को लेकर एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था। सत्यजीत ने खुलासा किया था कि अंडरवर्ल्ड भी धर्मेंद्र को डरा नहीं सका। उन्होंने बताया था कि फिल्मों में नहीं बल्कि धर्मेंद्र रियल लाइफ में भी नायक थे, जो किसी से नहीं डरते थे।

जब धर्मेंद्र ने अंडरवर्ल्ड को दी थी चुनौती

दरअसल, 1990 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का गहरा प्रभाव था। स्टार्स और अंडरवर्ल्ड के रिश्ते की खबरें तो सामने आती ही थीं। वहीं, उस दौर में कई फिल्म कलाकारों को धमकी भरे फोन आने की बातें भी मीडिया में चर्चा का विषय बनती थीं। कुछ ऐसा ही धर्मेंद्र के साथ भी हुआ था।

‘मुझसे पंगा मत लेना’

सत्यजीत पुरी ने इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड ने धर्मेंद्र पर भी अपना दबाव बनाने की कोशिश की थी। एक तरफ जहां कई सितारों ने इस पर चुप्पी साधे रखना बेहतर समझा, वहीं धर्मेंद्र निडर और अडिग खड़े रहे। सत्यजीत बताया कि एक बार जब अंडरवर्ल्ड के गुंडों ने दिग्गज अभिनेता को धमकाने की कोशिश की, तो धर्मेंद्र ने निडरता से चेतावनी देते हुए कहा था, ‘अगर तुम आये, तो पूरा सनेहवाल (पंजाब) आ जायेगा। तुम्हारे पास 10 आदमी हैं, मेरे पास फौज है। एक आवाज लगाऊंगा तो ट्रकों में भरके लोग आ जायेंगे लडंने। मुझसे पंगा मत लेना।’ इसके बाद अंडरवर्ल्ड ने धर्मेंद्र से दोबारा उलझने की हिम्मत नहीं की।

नहीं रहे धर्मेंद्र

बता दें, 24, नवंबर 2025 को धर्मेंद्र का निधन हो गया था। एक्टर की डेथ के बाद परिवार एक दूसरे की हिम्मत बनकर खड़ा रहा। एक्टर का निधन उनकी फैमिली और फैंस के लिए एक बड़ा सदमा रही है। धर्मेंद्र के मरणोपरांत उन्हें पद्म विभूषण सम्मान मिला। हेमा मालिनी ये अवॉर्ड लेने पहुंची थीं। इस मौके पर न सिर्फ हेमा मालिनी बल्कि उनकी बेटी ईशा देओल काफी इमोशनल हुई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN