Home LIFESTYLE NEWS HINDI ब्लॉक नसों को खोल हाई ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को...

ब्लॉक नसों को खोल हाई ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत को सुधारेगी ये ड्रिंक, शुरू कर दें पीना

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Drink to open block Arteries: नसों में जमें कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर कड़क हो गईं आर्टरीज को मुलायम बनाएगी ये ड्रिंक। रोजाना पीने से हाई ब्लड प्रेशर भी होगा कम और दिल की सेहत रहेगी दुरुस्त। 

रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतें भी आपकी सेहत पर गहरा असर डालती हैं। हेल्दी फूड्स खाने के साथ ही हेल्दी ड्रिंक्स पीने की आदत भी आपकी सेहत में सुधार कर सकती है। दिल की सेहत को सुधारना है तो नसों में लचीलापन होना चाहिए और किसी भी तरह की ब्लॉकेज नहीं होनी चाहिए। अक्सर कोलेस्ट्रॉल की वजह से नसों में ब्लॉकेज आ जाती है और ये इन वेसल्स की दीवारें काफी स्टिफ हो जाती है। जबकि कॉर्डियोवस्कुलर फंक्शन के लिए जरूरी है और रोज की आदतें, स्ट्रेस, खराब डाइट हार्ट के नाजुक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। डॉक्ट एरिग बर्ग ने सिंपल हेल्दी डेली ड्रिंक को शेयर किया है जो आर्टरी और वेसल्स को हेल्दी रखने में मदद करेगा।

हार्ट हेल्थ को हेल्दी रखने में मदद करेगी ये ड्रिंक

काकाओ में फ्लेवेनाइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो नाइट्रिक ऑक्साइड का प्रोडक्शन बढ़ाते हैं। जिससे आर्टरीज की स्टिफनेस को कम करती है और हेल्दी ब्लड फ्लो को बढ़ाती है। अगर काकाओ को रोजाना लिया जाए तो इससे आर्टरीज में लचीलापन बना रहता है।

कैसे बनाएं चुकंदर और काकाओ का जूस

चुकंदर और काकाओ का जूस बनाना बहुत ही आसान है। बस इन सिंपल स्टेप को फॉलो कर बनाएं।

  • सबसे पहले ऑर्गेनिक रॉ काकाओ पाउडर एक से दो चम्मच लें।
  • साथ में आधा कप फ्रेश चुकंदर का जूस लें।
  • साथ में एक कप गर्म पानी लें या फिर बादाम का मिल्क भी ले सकते हैं।
  • बस इसी गर्म पानी में चुकंदर का जूस और काकाओ पाउडर मिलाकर ड्रिंक तैयार कर लें।
  • इस ड्रिंक में एक चुटकी सेंधा नमक को भी डाला जा सकता है। जो शरीर को हाइड्रेशन देने और मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करेगा।
  • रोजाना एक बार इस ड्रिंक को पीना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

काकाओ ड्रिंक पीते समय सावधानी

डॉक्टर बर्ग ने बताया कि जब भी काकाओ से बनी इस ड्रिंक को पीना है तो कॉफी को अवॉएड करें। काकाओ ड्रिंक पीने के लगभग 2 घंटे तक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। कॉफी और काकाओ मिलकर नाइट्रिक ऑक्साइड पर निगेटिव असर डालते हैं।

इस ड्रिंक को पीते समय ध्यान रखें कि काकाओ पाउडर और चुकंदर दोनों ही ऑर्गेनिक हो।

चुकंदर और काकाओ ड्रिंक पीने के फायदे

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के मुताबिक काकाओ ब्लड प्रेशर को कम करने और ब्लड फ्लो को आर्टरीज में स्मूद बनाती है। वहीं चुकंदर नाइट्रिक ऑक्साइड को बूस्ट करता है और इसके सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। रोजाना इस ड्रिंक को पीने से हार्ट और कॉर्डियोवस्कुलर हेल्थ इंप्रूव होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN