Home मनोरंजन समाचार मनीष पॉल की मां का निधन, 77 साल की उम्र में ली...

मनीष पॉल की मां का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/08/1200x900/manish_paul_08_07_1783521939954_1783521955245_6ad602ef-8a00-46b5-a7b2-120fd8c159bf.png

टीवी होस्ट मनीष पॉल के परिवार से एक दुख की खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का 77 की उम्र में निधन हो गया है। 

एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूटा है। खबर है कि एक्टर की मां उर्मिल पॉल का नई दिल्ली में निधन हो गया। मनीष पॉल की मां ने 77 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। वो इंस्टा पर अक्सर अपनी मां के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते थे।

मनीष पॉल की मां का निधन

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर की टीम ने मनीष पॉल के मां के निधन की खबर को कन्फर्म किया है। उनकी टीम की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया- बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि मनीष पॉल ने अपनी मां को खो दिया है। इस पोस्ट में बताया गया कि उनकी मां ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस दिल्ली में ली।

मां के लिए किया था खास पोस्ट

साल 2025 में मदर्स डे के मौके पर मनीष ने अपनी मां के लिए एक खास पोस्ट किया था। इस पोस्ट में मनीष ने बताया था कि कैसे उनकी मां वो पहली शख्स थीं जिन्होंने उन्हें स्टेज पर जाने के लिए तैयार किया था और उनके सपनों को बढ़ावा दिया।

मनीष ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा था- मेरी सबसे पहली मेकअप आर्टिस्ट के लिए जिन्होंने मुझे मेरे हर स्कूल कॉम्पटीशन के लिए तैयार किया और मेरी जीत पक्की की। वो पहली इंसान जिसने मुझे आज जो मैं हूं वो बनने का कॉन्फिडेंस दिया…मेरी मां। हैप्पी मदर्स डे मम्मी।

रेडियो जॉकी के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

मनीष पॉल की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी और वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। इसके बाद मनीष पॉल ने होस्टिंग और स्टैंडअप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखा। मनीष पॉल ने अपनी शानदार होस्टिंग के साथ-साथ एक्टिंग से भी लोगों का दिल जीता।

इन शोज और फिल्मों में आए हैं नजर

मनीष पॉल को राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, शशशश…फिर कोई है और घर-घर में जैसे शोज में एक्टिंग से दिल जीता। इसके अलावा मनीष पॉल ने कुछ फिल्मों में कैमियो भी किया। मनीष पॉल ने अक्षय कुमार की फिल्म तीस मार खान में कैमियो किया था। इसके अलावा मिकी वायरल नाम की फिल्म से मनीष ने लीड के तौर पर अपना डेब्यू किया था।हाल ही में मनीष पॉल वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी देखा गया था। मनीष पॉल की होस्टिंग की बात करें तो उन्होंने सा रे गा मा पा छोटे उस्ताद, झलक दिखला जा, डांस इंडिया डांस लिल मास्टर और नच बलिए जैसे शोज होस्ट किए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN