Home BUSINESS NEWS HINDI महिलाओं और सीनियर सिटीजंस की बल्ले-बल्ले! HDFC बैंक ने लॉन्च किए ये...

महिलाओं और सीनियर सिटीजंस की बल्ले-बल्ले! HDFC बैंक ने लॉन्च किए ये 2 जबरदस्त बेनिफिट वाले अकाउंट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं या नया सेविंग्स अकाउंट खुलवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में शामिल HDFC बैंक ने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए दो नए स्पेशल सेविंग्स अकाउंट लॉन्च किए हैं। बैंक का कहना है कि इन खातों को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सीनियर सिटीजंस के लिए स्पेशियले सीनियर सिटिज़न सेविंग्स अकाउंट (Specialé Senior Citizen Savings Account) पेश किया गया है, जबकि महिलाओं के लिए सेविंग्स मैक्स अकाउंट (SavingsMax Account) लॉन्च किया गया है। इन दोनों खातों में सामान्य बैंकिंग सुविधाओं के अलावा बीमा, हेल्थकेयर, लाइफस्टाइल बेनिफिट्स, लॉकर छूट और कई अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

सीनियर सिटीजंस को घर बैठे बैंकिंग सुविधाएं

HDFC बैंक का स्पेशियले सीनियर सिटिज़न सेविंग्स अकाउंट (Specialé Senior Citizen Savings Account) खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाया गया है। इस अकाउंट में ग्राहकों को 1.5 लाख रुपये तक का साइबर इंश्योरेंस कवर मिलेगा, जिससे ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। इसके अलावा बैंक डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधा भी देगा, यानी वरिष्ठ नागरिकों को कैश जमा कराने, कैश मंगाने या चेक पिकअप जैसी सेवाओं के लिए बार-बार बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इतना ही नहीं, इस अकाउंट के साथ ग्राहकों को 1,000 रुपये तक के वाउचर भी दिए जाएंगे, जिन्हें Amazon Pay, Uber, Swiggy, Zomato, Apollo Pharmacy और NetMeds जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैंक ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए Samarth Eldercare, Emoha और Seniority जैसी संस्थाओं के साथ भी साझेदारी की है। इसके जरिए वरिष्ठ नागरिकों को दवाइयों और हेल्थकेयर सेवाओं पर विशेष छूट और अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

महिलाओं के लिए सेविंग मैक्स अकाउंट

महिलाओं के लिए पेश किया गया सेविंग मैक्स अकाउंट (SavingsMax Account) सिर्फ एक सेविंग्स अकाउंट नहीं, बल्कि बैंकिंग, हेल्थ और लाइफस्टाइल सुविधाओं का पैकेज है। इस अकाउंट के साथ पात्र ग्राहकों को MediBuddy के जरिए मुफ्त हेल्थ चेकअप की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा MoneyMaximizer फीचर के जरिए खाते में अतिरिक्त राशि अपने-आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में ट्रांसफर हो सकती है, जिससे बेहतर ब्याज का लाभ मिल सके। बैंक पहले साल लॉकर किराए पर 50% तक की छूट भी देगा, हालांकि यह उपलब्धता और शर्तों पर निर्भर करेगी।

महिलाओं को मिलेंगे ये खास फायदे

सेविंग मैक्स अकाउंट (SavingsMax Account) के साथ ग्राहकों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें लगभग 300 रुपये के लाइफस्टाइल वाउचर, 2,000 रुपये तक का हेल्थ चेकअप, 10 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंटल डेथ कवर, 1 लाख रुपये का एक्सीडेंटल हॉस्पिटलाइजेशन कवर, 15 लाख रुपये का डेबिट कार्ड एक्सीडेंटल इंश्योरेंस, 3 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट कवर, प्लेटिनम डेबिट कार्ड की एनुअल फीस में छूट और Swiggy, BookMyShow व अंतरराष्ट्रीय खर्चों पर कैशबैक जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, ग्राहक प्लेटिनम डेबिट कार्ड के जरिए हर तिमाही घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का भी लाभ उठा सकते हैं।

किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये अकाउंट?

अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंकिंग को आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना चाहते हैं, तो स्पेशियले सीनियर सिटिज़न सेविंग्स अकाउंट (Specialé Senior Citizen Savings Account) आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, जो महिलाएं बैंकिंग के साथ हेल्थ, इंश्योरेंस, कैशबैक और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स चाहती हैं, उनके लिए सेविंग मैक्स अकाउंट (SavingsMax Account) उपयोगी साबित हो सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN