Home National news hindi महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, पाकिस्तान...

महिला एशिया कप: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, पाकिस्तान हुई थी 55 रन पर ऑलआउट

6
0

Source :- BBC INDIA

पुतिन, विटकॉफ और कुशनर

इमेज स्रोत, Gavriil GRIGOROV / POOL / AFP via Getty Images

अमेरिका ने एक बार फिर से यूक्रेन में युद्ध ख़त्म करने की कोशिशें तेज की हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष वार्ताकारों ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात की है.

क्रेमलिन की ओर से जारी किए गए फुटेज में स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर को पुतिन का अभिवादन करते हुए दिखाया गया.

पुतिन ने कहा कि मौजूदा स्थिति “इतनी आसान नहीं है”. उन्होंने कहा कि रूस बताएगा वह “हालात को किस तरह देखता है.”

विटकॉफ ने तीन दिनों के लिए एक-दूसरे की राजधानियों पर हमले रोकने पर यूक्रेन के साथ सहमत होने के लिए पुतिन को धन्यवाद दिया. रविवार को ये दूत आगे की वार्ता के लिए यूक्रेन की राजधानी कीएव जाएंगे.

शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि विटकॉफ और कुशनर “युद्ध ख़त्म करने का प्रस्ताव अपने साथ ला रहे हैं.” अब तक, अमेरिका और उसके सहयोगियों के शांति समझौता कराने के प्रयास विफल रहे हैं.

शनिवार को क्रेमलिन में हुई वार्ता के दौरान पुतिन ने यह भी कहा कि “किसी भी स्थिति में, चाहे कुछ भी हो, ऐसे संपर्क बेशक हमेशा उपयोगी होते हैं.”

उन्होंने शांति स्थापित करने के ट्रंप के प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया.

उन्होंने दूतों से कहा कि वह उनके साथ काम करने में “सहज” हैं.

रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, वार्ता रूस की राजधानी के केंद्र में स्थित पुतिन के आधिकारिक आवास में बंद दरवाजों के पीछे जारी रही और तीन घंटे तक चली.

शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा, “मैंने अभी-अभी अमेरिकी राष्ट्रपति के प्रतिनिधियों से बात की है. उन्होंने आज ही रूसी पक्ष के साथ काम करना शुरू कर दिया है. इसके बाद से ही हम बातचीत की प्रक्रिया में शामिल शहरों पर हवाई हमले रोकने के लिए तैयार हैं.”

SOURCE : BBC NEWS