Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/ravi_kishan_tripti_18_06_1781751790069_1781751794617_2b7c9388-092f-4e7d-b487-4b2541572fec.pngनेटफ्लिक्स की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मां-बहन में नजर आए रवि किशन ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि तृप्ति डिमरी के जीवन में मां-बहन आई जिसने उन्हें उनके एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला।
रवि किशन ने हाल ही में अपनी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म मां-बहन को लेकर बात की। उन्होंने अपनी को-स्टार तृप्ति डिमरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि तृप्ति के जीवन में मां-बहन आई। इस फिल्म ने उन्हें उनके एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला है।
तृप्ति को लेकर क्या बोले रवि किशन?
एनडीटीवी से खास बातचीत में रवि किशन ने कहा, “भगवान का शुक्र है ये फिल्म आई। भगवान का शुक्र है कि तृप्ति डिमरी के जीवन में ये फिल्म आई- मां-बहन जिसने उनको अपने एनिमल वाले स्वरूप से बाहर निकाला।”
माधुरी दीक्षित के बारे में क्या बोलीं रवि किशन
इसी बातचीत के दौरान रवि किशन ने माधुरी दीक्षित के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, “माधुरी मैम का नाम बहुत बड़ा है। धक-धक और चोली जैसे गाने इतने बड़े हो गए कि उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस कहीं दब गईं। शुक्र है ये फिल्म आई। इस फिल्म ने दर्शकों को याद दिलाया कि उन्होंने रोमांटिक फिल्में भी की हैं, और उन्होंने अलग तरह की परफॉर्मेंस की हैं। फिल्म ने अच्छा काम किया है।”
2023 में एनिमल में नजर आई थीं तृप्ति डिमरी
तृप्ति डिमरी की बात करें तो साल 2023 में वो रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल में नजर आई थीं। उन्होंने फिल्म में जोया रियाज का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक दुश्मन की ओर से भेजी गई जासूस का था, जो रणबीर की जिंदगी में उनपर नजर रखने आती हैं।
आलोचना के साथ-साथ मिली थी तारीफ
कई लोगों ने तृप्ति डिमरी के रोल की आलोचना की थी। तो वहीं, कई लोगों ने जोया के रोल में तृप्ति को काफी पसंद किया। उन्हें लोग नेशनल क्रश कहकर बुलाने लगे थे।
क्या है नेटफ्लिक्स की मां-बहन का प्लॉट?
मां-बहन की बात करें तो ये फिल्म हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीद हुई है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के अलावा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर धारना दुर्गा नजर आई हैं। फिल्म एक मां और दो बेटियों की कहानी हैं जिनके पिता नहीं हैं। घर में किसी पुरुष के न होने से समाज के लोग उस घर की महिलाओं के बारे में क्या-क्या बातें करते हैं, उनके साथ कैसा बर्ताव करते हैं, ये फिल्म में दिखाया गया है। मां बहन को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में रवि किशन विलेन की भूमिका निभाते नजर आए हैं। मां-बहन की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सुरेश त्रिवेणी ने डायरेक्ट किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






