Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/18/1200x900/madhuri_dixit_1781774321726_1781774321933_e6b65fd7-5575-438c-aea6-67fa7e7c11e6.jpgमाधुरी दीक्षित का कल्ट गाना हमको आजकल है इंतजार आपने जरूर सुना होगा। इस गाने में एक मजेदार एक्सपेरिमेंट है जो शायद ही आप पकड़ पाए हों। आपको पता है सिंगर ने सिर्फ एक ही लाइन गाई है?
माधुरी दीक्षित के 80 और 90 के दशक के गानों की बराबरी आज भी कोई नहीं कर सकता। उन पर फिल्माए गए ज्यादातर गानों पर आज भी लड़कियां डांस करती हैं या डांस शोज में परफॉर्म किए जाते हैं। ऐसा ही एक गाना है सैलाब फिल्म का। इसके बोल हैं ‘हमको आजकल है इंतजार’। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इस पूरे गाने में सिंगर ने सिर्फ एक ही लाइन गाई है। बाकी गाना कोरस की आवाज में है। जानिए इस गाने से जुड़ी इंट्रेस्टिंग स्टोरी।
गाने में अनोखा एक्सपेरिमेंट
हमको आजकल है इंतजार… इस गाने की लिरिक्स कान में पड़ते ही पीले ब्लाउज और हरी-लाल साड़ी में माधुरी दीक्षित आंखों के सामने आ जाती हैं। गाने में उन्होंने लुभावना लावणी और कोली डांस किया है। गाना करीब 8 मिनट का है और इस पूरे सॉन्ग में सिंगर अनुपमा देशपांडे ने सिर्फ एक ही लाइन गाई है- हमको आजकल है इंतजार, कोई आए लेके प्यार। हिंदी गानों में यह अपने आप का पहला ऐसा एक्सपेरिमेंट था और ये सुपर-डुपर हिट हुआ। इंट्रेस्टिंग बात है कि ज्यादातर लोगों का ध्यान इस बात पर नहीं जाता है।
अनुपमा को लगा था अजीब
गाना जावेद अख्तर ने लिखा था। इसके म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी थे। सामान्य तौर पर सिंगर मुखड़ा और अंतरा गाता है। बीच-बीच में या बैकिंग के लिए कोरस होते हैं। इस गाने में मामला उलटा है। बप्पी लहरी और जावेद अख्तर ने मिलकर ये एक्सपेरिमेंट किया जो कि उम्मीद से ज्यादा सफल हुआ। अनुपमा देशपांडे एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि जब उन्हें पता चला था कि पूरे गाने में एक ही लाइन गानी है तो थोड़ा अजीब लगा था लेकिन बप्पी दा के विजन पर पूरा भरोसा था।
कल्ट गानों में से एक है ये सॉन्ग
सैलाब फिल्म 1990 में आई थी। इस फिल्म का गाना ‘हमको आजकल’ माधुरी के कल्ट गानों में से एक गिना जाता है। मजेदार बात है कि यह फिल्म नहीं चली लेकिन गाना आज तक चल रहा है। सैलाब फिल्म में माधुरी दीक्षित के अपोजिट दीपक तिजोरी थे। यह पहली और आखिरी मूवी थी जिसमें दोनों ने एक-दूसरे के अपोजिट काम किया।
पहले आशा भोसले गा रही थीं गाना
हमको आजकल है गाने को पहले आशा भोसले गाने वाली थीं। उनकी डेट्स मैच नहीं कीं तो इसे अनुपमा देशपांडे ने गाया। अनुपमा ने गाना बिल्कुल आशा वाले अंदाज में ही मस्ती से गाया है। गाने की कोरियोग्राफर सरोज खान हैं। माधुरी ने इस फिल्म में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर भी काम किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




