Home LIFESTYLE NEWS HINDI मानसिक रूप से थके हुए हैं आप! इन इशारों को ना करें...

मानसिक रूप से थके हुए हैं आप! इन इशारों को ना करें अनदेखा

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

स्ट्रेस का नाम सुनते ही लोगों को लगता है कि कोई इंसान जो बहुत परेशान होगा, उसे पैनिक अटैक आ रहा होगा, बेचैन होगा या फिर डिप्रेशन मे होगा। जबकि सच्चाई ये है कि अगर आप मानसिक रूप से थके हैं तो मतलब आपको स्ट्रेस है और मानसिक थकान के इन लक्षणों को ना करें अनदेखा।

स्ट्रेस का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में डिप्रेशन,एंजायटी या फिर बहुत ज्यादा टेंशन लेने वाली बातें दिमाग में आती है। लेकिन जरूरी नहीं कि स्ट्रेस होने पर ये सारी चीजें आपके साथ हो, कई बार रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें दिखाती हैं कि आप मानसिक रुप से थके हुए हैं और स्ट्रेस ने आपको घेर रखा है। लेकिन लोगों को एहसास भी नहीं होता कि उन्हें स्ट्रेस हो रहा और वो मानसिक रूप से बेहद थके हुए हैं। अगर लंबे टाइम तक इस मानसिक थकान को अनदेखा किया जाए तो क्रोनिक स्ट्रेस, एंजायटी, नींद ना आना और दूसरी कई समस्याएं घेर सकती हैं। इसलिए अगर आपको खुद में ये सारी दिक्कतें हो महसूस हो रहीं तो समझें कि आप मानसिक रूप से थके हुए हैं और आपको मेंटली रिफ्रेश होने, और मेंटली थकान दूर करने की जरूरत है, जिससे स्ट्रेस आपका ना बढ़े।

रोजमर्रा के निर्णय नहीं ले पाते

अगर आपको रोजमर्रा के निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होती है। कोई ईमेल भेजना है और आप उसे कल पर डाल रहे या फिर घरेलू किसी काम को करना है लेकिन समझ नहीं पा रहीं कि इसे आज कर लें या फिर बाद में करें। ऐसे छोटे-छोटे रोज के फैसले लेने में अगर आपको देरी होती है तो इसका कारण आपकी मानसिक थकान है। लगातार मेंटल स्ट्रेस की वजह से दिमाग के काम करने की क्षमता पर असर पड़ता है और एक बार अगर स्ट्रेस हो गया तो छोटे-छोटे काम करने में भी आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

आप बहुत जल्दी चिढ़ जाते हैं

इधर कुछ टाइम से आपने नोटिस किया होगा कि आप छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते हैं। परिवार, दोस्तों या फिर कलीग के साथ बैठे होते हैं और अचानक से बहुत छोटी सी बात आपको इरिटेट कर देती है। ये सबकुछ मेंटल फटिग की वजह से होता है। जब आप मानसिक रूप से थके हुए होते हैं तो दिमाग बहुत सारे इमोशन को हैंडल नहीं कर पाता है और आपका रिएक्शन अक्सर चिढ़ा हुआ होता है।

हर रोज काम में फोकस करने में दिक्कत

अगर आपका दिमाग थका हुआ है तो आपको एक पेज पूरे फोकस के साथ पढ़ने में दिक्कत हो सकती है। आपको कोई चीज याद रखने में मुश्किल होगी। अक्सर लोग इस समस्या को कंस्ट्रेशन की समस्या समझ लेते हैं लेकिन ये तभी होता है जब आपका दिमाग थका हुआ हो क्योंकि थके हुए दिमाग को नई जानकारी प्रोसेस करने में दिक्कत महसूस होती है।

हर बार नींद से नहीं दूर होती मानसिक थकान

लोगों को लगता है कि पर्याप्त मात्रा में सो रहे फिर क्यों होगी मानसिक थकान, तो बता दें कि नींद से मेंटल फटिग दूर होगी ये हर इंसान के लिए जरूरी नहीं। कुछ लोग जो इमोशनली परेशान हैं और मानसिक रूप से थके हैं और वो अगर पूरे 7-8 घंटे की नींद ले रहे फिर भी उन्हें मेंटल फटिग हो सकता है। इसलिए केवल नींद लेने से मेंटल थकान दूर नहीं होती, इसे और भी तरह से शांति और रेस्ट की जरूरत होती है। कई बार आप सो रहे होते हैं लेकिन दिमाग जाग रहा होता है और उसे रेस्ट का मौका ही नहीं मिलता।

दिनभर स्क्रॉलिंग करना

जो लोग इमोशनल थकान से परेशान होते हैं, वे ऐसी एक्टिविटी चुनते हैं जिनमें ज्यादा मेहनत करने या किसी तरह का फैसला लेने की जरूरत ना हो। दरअसल, पैसिव डिस्ट्रैक्शन उन्हें रिलैक्स करने में मदद करते हैं क्योंकि वे दिमाग को लगातार काम करने और हर चीज को इमोशनली प्रोसेस करने से रोकते हैं। इसीलिए काफी सारे लोग सोशल मीडिया केवल मजे के लिए स्क्रॉल नहीं करते बल्कि वो डिस्ट्रैक्शन के लिए करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN