Home LIFESTYLE NEWS HINDI मार्केट में मिल रहे मॉइश्चराइजर जेल और क्रीम! दोनों में से स्किन...

मार्केट में मिल रहे मॉइश्चराइजर जेल और क्रीम! दोनों में से स्किन पर लगाने के लिए क्या चुनें?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

चेहरे पर मॉइश्चराइजर तो हर कोई लगाता है। आजकल मार्केट में 2 तरह के मॉइश्चराइजर की वैराइटी मिल रही, पहला है क्रीम बेस्ड मॉइश्चराइजर तो दूसरा है जेल मॉइश्चराइजर। अब इन दोनों में से कौन सा स्किन के लिए चुनें, जानें?

मार्केट में ढेर सारे और कई वैराइटी के स्किन प्रोडक्ट मिलते हैं। एक कॉमन प्रोडक्ट जो हर कोई यूज करता है वो है मॉइश्चराइजर। अपनी स्किन और पसंद के हिसाब से ज्यादातर लोग इसे चुन लेते हैं और वहीं लगाते हैं। कुछ स्किन के डॉक्टर से पूछ कर यूज करते हैं तो कुछ मेडिकल स्टोर वाली दुकान पर मिलने वाले मॉइश्चराइजर भी स्किन पर लगाते हैं। लेकिन एक चीज जो अब कंफ्यूज कर रही है मार्केट में मॉइश्चराइजर भी 2 तरह के मिलने लगे हैं, पहला है क्रीम मॉइश्चराइजर और दूसरा है जेल मॉइश्चराइजर। अब साधारण लोगों को कंफ्यूजन हो जाता है कि कौन सा स्किन पर लगाने के लिए खरीदें। अगर आप भी ऐसे ही कंफ्यूज रहते हैं तो जानें मॉइश्चराइजर क्रीम या जेल में से कौन सा खरीदना बेस्ट होगा।

मॉइश्चराइजर का काम स्किन को हाइड्रेट, मॉइश्चराइज करना,स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करना और यहीं नहीं स्किन के ऊपर एक बैरियर की तरह काम करना होता हैं जो किसी दूसरे प्रोडक्ट को स्किन के अंदर जाने से प्रोटेक्ट करते हैं और स्किन टोन को एक जैसा दिखाते हैं। अब अगर आप भी विज्ञापनों में जेल मॉइश्चराइजर के बारे में काफी कुछ सुन चुके हैं और सोच रहे हैं कि क्यों ना कुछ दिन जेल मॉइश्चराइजर को इस्तेमाल किया जाए तो जान लें किन लोगों को क्रीम मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए और किन लोगों को जेल मॉइश्चराइजर चुनना चाहिए।

जेल मॉइश्चराइज किन लोगों के लिए होता है?

डर्मेटोलॉजिस्ट के मुताबिक जेल मॉइश्चराइजर ज्यादातर ऑयली स्किन पर सूट करता है। गर्मियों के दिनों जब स्किन बहुत ज्यादा ऑयली महसूस होती है और काफी सारे लोग मॉइश्चराइज केवल इसलिए नहीं लगाते कि उन्हें पसीना ज्यादा चेहरे पर होगा, उनके लिए जेल मॉइश्चराइजर एक अच्छा विकल्प है। ये स्किन पर लाइट फील होता है और चिपचिपापन नहीं लगता जिससे गर्मियों के दिनों में भी वो अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज भी कर पाते हैं और उन्हें बहुत सारा पसीना और चिपचिपापन भी नहीं महसूस होता।

क्या है जेल मॉइश्चराइजर

जेल मॉइश्चराइजर वाटर बेस्ड मॉइश्चराइजर होता है जो हाइड्रेशन देने के लिए बना है लेकिन इसे लगाने पर स्किन पर भारीपन, चिपचिपापन महसूस नहीं होता। ज्यादातर ये जेल मॉइश्चराइजर बिल्कुल ट्रांसक्लूसेंट पानी जैसे दिखते हैं और स्किन में तेजी से अब्जॉर्ब हो जाते हैं।

क्रीम मॉइश्चराइज किन लोगों को लगाना चाहिए

वहीं क्रीम मॉइश्चराइजर क्रीमी, थिक और जेल वाली की तुलना में ज्यादा हैवी और चिपचिपी महसूस होती है। इस मॉइश्चराइजर में ज्यादा मात्रा में ऑयल होते हैं जो ड्राई स्किन को ज्यादा अच्छे से ड्राईनेस से बचाकर रखते हैं।

तो अगली बार जब आप कंफ्यूज हों कि कौन से टाइप का मॉइश्चराइजर खरीदें तो सबसे पहले अपनी स्किन को देंखे और फिर उसकी जरूरत के मुताबिक ही खरीदें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN