Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार माही विज ने बिग बॉस 20 को बताया ‘डिवोर्सी स्पेशल’, बादशाह की...

माही विज ने बिग बॉस 20 को बताया ‘डिवोर्सी स्पेशल’, बादशाह की एक्स-वाइफ पर कसा तंज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/mahi_bb_1788849435005_444950c3-fe94-4e82-a62c-d631ecfab3f6_1788849440095_7bebe749-7f06-417d-bf43-53ce19857770_d50a2516-8280-4682-bd89-471e3f3efcde_81ee4dbb-129a-4fa9-a873-d1b98597e65e.PNG

बिग बॉस 20 का आगाज हो गया है। 16 कंटेस्टेंट्स में से 3 सदस्यों का हाल ही में तलाक हुआ है। ऐसे में माही ने बिग बॉस 20 को डिवोर्सी स्पेशल बता दिया।

‘बिग बॉस 20’ के शुरू होते ही घर में ड्रामे भी शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन टेलीविजन एक्ट्रेस माही विज ने अपनी और दूसरों की पर्सनल लाइफ पर बातें करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी और बॉक्सर मैरी कॉम से उनके तलाक पर बात करने की कोशिश की। हालांकि, दोनों ने इस मुद्दे पर बात करने से साफ इनकार कर दिया। माही ने इस दौरान शो को ‘डिवोर्सी स्पेशल’ तक कह दिया।

सिंगल हैं माही?

माही विज पिछले साल अपने पति और एक्टर जय भानुशाली से अलग हो गई थीं। शो में जब कनिका ने माही से पूछा कि क्या वह सिंगल हैं, तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। इसके बाद माही की ईशा से बातचीत शुरू हुई। इस दौरान जब ईशा ने माही से पूछा गया कि उन्हें किस तरह की बातें करना पसंद है, तो माही ने कहा कि उन्हें गॉसिप करना पसंद है।

तीन डिवोर्सी आ रही हैं – माही विज

इसके बाद माही ने घर के सदस्यों की पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए ईशा से कहा, ‘मुझे बताओ कि बाहर किसका किसके साथ अफेयर है। तीन तो डिवोर्सी आ रखी हैं सेट पर, तू मैं और वो बॉक्सर (मैरी कॉम)। सेकंड इनिंग्स तो हमारी चल रही है, डिवोर्सी स्पेशल।’

ईशा ने बताई बिग बॉस में आने की वजह

फिर माही ने ईशा से पूछा कि उन्होंने बिग बॉस में आने का फैसला क्यों किया? इस पर ईशा ने कहा, ‘बहुत से लोग मुझे नहीं जानते क्योंकि मैं हमेशा थोड़ी प्राइवेट रही हूं। ईशा की बात पर माही ने उन्हें टोकते हुए कहा, ‘आप पिछले 2 महीनों से इंटरनेट पर छाई हुई हैं।’ इस पर ईशा ने कहा, ’मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे किसी की गर्लफ्रेंड या पत्नी के तौर पर जानें। मैं अपने नाम और पहचान के लिए जानी जाना चाहती हूं।’

मैरी कॉम से भी तलाक पर बात करना चाहती थीं माही

बाद में माही ने बॉक्सिंग लेजेंड मैरी कॉम से भी उनके तलाक को लेकर बात करने की कोशिश की। हालांकि, मैरी ने इस मुद्दे पर चर्चा करने से साफ मना कर दिया। इसके बाद माही ने कहा कि किसी एक्स के बारे में सिर्फ नेगेटिव बातें करना जरूरी नहीं है, उसके बारे में कुछ अच्छी बातें भी हो सकती हैं। हालांकि, माही की यह बात ईशा को पसंद नहीं आई। उन्होंने माही से पलटकर सवाल किया कि जब मैरी और वह इस मुद्दे पर बात ही नहीं करना चाहते थे, तो वह बार-बार इस बारे में चर्चा करने की कोशिश क्यों कर रही थीं।

पिछले साल हुआ था माही विज-जय भानुशाली का तलाक

माही विज और जय भानुशाली ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी की। 2017 में उन्होंने दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया और फिर साल 2019 में उनकी बेटी तारा का जन्म हुआ। कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आने लगीं। दोनों को एक साथ कम देखा जाने लगा। फिर जनवरी 2026 में माही और जय ने अलग होने की खबर पर मुहर लगाया। दोनों ने कहा कि उन्होंने एक-दूसरे का साथ और सम्मान बनाए रखते हुए अलग होने का फैसला किया है।

ईशा रिखी और बादशाह का रिश्ता भी रहा चर्चा में

वहीं, ईशा रिखी ने रैपर बादशाह के साथ अपने रिश्ते को काफी समय तक प्राइवेट रखा था। फिर मार्च में ईशा की मां ने एक प्राइवेट सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें ईशा और बादशाह की शादी की थीं। तस्वीरों के सामने आते ही बादशाह की शादी की खबर तेजी से फैल गई। हालांकि, शादी के करीब पांच महीने बाद ही दोनों के अलग होने की खबर सामने आने लगीं।

मैरी कॉम का तलाक

बॉक्सर मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओन्खोलर, जिन्हें ओन्लर के नाम से भी जाना जाता है, 2005 में दिल्ली में मिले थे। डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों के चार बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2023 में दोनों ने आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म कर दी थी। इस दौरान दोनों के परिवार और समुदाय के बड़े लोग भी मौजूद थे। हालांकि, मैरी ने इसकी पुष्टि 2025 में की थी।

6 सितंबर को हुआ बिग बॉस 20 का प्रीमियर

बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को हुआ। सलमान खान ने शो के सभी 16 कंटेस्टेंट्स को दर्शकों से मिलवाया। सोशल मीडिया पर कुछ दर्शक इस सीजन की कास्ट को लेकर निराश नजर आ रहे हैं और इसे ‘कमजोर लाइनअप’ तक कह रहे हैं। लेकिन घर के अंदर कंटेस्टेंट्स ने पहले ही दिन जिस तरह से पर्सनल मुद्दों और रिश्तों को लेकर बातचीत शुरू कर दी है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में शो में काफी ड्रामा देखने को मिल सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN