Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिर्जापुर द मूवी: डायरेक्टर का दावा, जितेंद्र कुमार को फिल्म से रिप्लेस...

मिर्जापुर द मूवी: डायरेक्टर का दावा, जितेंद्र कुमार को फिल्म से रिप्लेस करने का विक्रांत मैसी को मिला पूरा फायदा

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/02/1200x900/vvvr_1790926077740_ZQwh_1790926096691_SRUm_9294623a-5358-4549-9cb7-3c480b1cabc6_HYmz.jpg

विक्रांत मैसी मिर्जापुर की सीरीज में नजर आए थे। हालांकि अब मिर्जापुर द मूवी में विक्रांत मैसी के किरदार को जितेंद्र कुमार ने रिप्लेस कर दिया है।

मिर्जापुर द मूवी: डायरेक्टर का दावा, जितेंद्र कुमार को फिल्म से रिप्लेस करने का विक्रांत मैसी को मिला पूरा फायदा

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के 27वें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 333 करोड़ तक पहुंच गया है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने हाल ही फिल्म के बारे में कई जानकारियां शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने बताया कि बबलू पंडित के रोल में विक्रांत मैसी की जगह जितेंद्र कुमार को कास्ट क्यों किया। इसके अलावा, डायरेक्टर ने मोहित मलिक के रोल पर भी बात की। वह बिरजू लोहार का रोल निभा रहे हैं।

रीकास्टिंग को लेकर क्या बोले गुरमीत

फिल्म की रीकास्टिंग पर बात करते हुए गुरमीत सिंह ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक काल्पनिक दुनिया या कुछ क्रिएटिव और काल्पनिक करने की खूबसूरती यही है कि एक आर्टिस्ट के रूप में किसी के पास हमेशा यह ऑप्शन होना चाहिए। डायरेक्टर या एक्टर के रूप में वह क्या एक चीज है, जिसे हम सभी लोग चाहते हैं। वह है ऑप्शन होना और उस ऑप्शन को चुनने में कैपेबल होना।’

शो हमेशा आगे चलता रहता है

उन्होंने आगे कहा, ‘यह सीखने के लिए अच्छा सबक है कि हर कोई वह करने में कैपेबल होना चाहिए जो उनका दिल उन्हें करने के लिए कह रहा है। कोई स्टोरी, कोई रोल, कोई सफर किसी से बंधा तो नहीं है न? शो हमेशा आगे चलता रहता है और यही खूबसूरती है, जिसे हम इससे आगे ले जा सकते हैं। जितेंद्र के आने से फिल्म में एक नई ऊर्जा आई है और पहचान भी मिली।’

कास्टिंग में बदलाव पर क्या बोलीं

डायरेक्टर ने आगे कहा कि कास्टिंग में बदलाव किया गया, जिसकी वजह से टीम ने बबलू के बारे में भी फिर से सोचा। उसे स्टोरी के और सेंटर में लाया गया। गुरमीत ने कहा, ‘इसने अपनी जिंदगी दी, जोकि शो से बहुत अलग है। हम हमेशा से ही यही चाहते थे।’

एक तरह से वरदान की तरह साबित हुआ

उन्होंने यह भी कहा कि यह एक तरह से वरदान की तरह साबित हुआ है। हमने बबलू को नए तरह से सोचा। शो में बबलू अपने भाई की मदद कर रहा था और एक पीड़ित था। खुद का कोई एजेंडा नहीं था, लेकिन अब बबलू गेम खेल रहा है। कहानी को भी आगे बढ़ा रहा। ऐसे में मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी सीख है जो हमें मिली है कि मुश्किलों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। फिल्म ने जितना अच्छा किया है, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए बहुत संभावनाओं को खोलती है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN