Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मिस्टर फैजू ने शादी कर दिखाई अपनी पत्नी की पहली झलक, गौरव...

मिस्टर फैजू ने शादी कर दिखाई अपनी पत्नी की पहली झलक, गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/yyydcjhrdc_df_fffef_1791631796929_a38t_1791631803218_qODn_b1f244de-3562-42a9-b4ed-f0b69b483c5a_8E0J.jpg

मिस्टर फैजू ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। उन्होंने मदीना में तान्या से शादी की है। गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक समेत इन सेलेब्स ने फैजू को शादी की बधाई दी। देखिए तस्वीरें-

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मिस्टर फैजू ने अपनी शादी का पोस्ट कर फैंस को खुश कर दिया है। पिछले कुछ समय से फैजू की शादी की खबरें सामने आ रही थीं। ऐसी रिपोर्ट थी कि इंफ्लुएंसर तान्या नाम की लड़की से शादी करने वाले हैं।एक्ट्रेस युविका चौधरी के वीडियो में फैजू और तान्या की शादी के कार्ड के बारे में भी जानकारी दी गई थी। अब मिस्टर फैजू ने खुद अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर अफवाहों को सच कर दिया है।

मिस्टर फैजू ने शेयर की शादी की तस्वीरें

मिस्टर फैजू ने आज शनिवार को अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों ने सऊदी अरब के मदीना शरीद में निकाह किया है। फैजू ने तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस से दुआओं में याद रखने की बात कही है। तस्वीरों में फैजू और उनकी पत्नी तान्या दूल्हा और दुल्हन बने नजर आ रहे हैं। दोनों ने कैमरे के सामने रोमांटिक पोज दिए। ये पोस्ट शेयर करते हुए फैजू ने लिखा, ‘और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया- कुरान 78:8। एक सामने को सच करने के लिए अल्लाह का शुक्र है। मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरे साथ मेरा पूरा परिवार। ये एक ऐसी नेमत है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जब हम साथ मिलकर इस खूबसूरत सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो आपसे विनती है कि हमें अपनी दुआओं में याद रखें। अल्लाह हमारी शादी को प्यार और बरकत दे। आमीन।’

वायरल हुआ था शादी का कार्ड

बता दें, हाल में फैजू की खबर सामने आई थी। दरअसल, युविका चौधरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी शादी को लेकर दावा किया गया था। उसी कार्ड में फैजू के साथ तान्या उर्फ निखत फातिमा का नाम लिखा हुआ था। इसी कार्ड के वायरल होने के बाद दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं। हालांकि फैजू ने तब अपनी शादी की खबर को कन्फर्म नहीं किया था। अब उन्होंने तस्वीरें शेयर कर फैंस को अपनी दुल्हन की झलक दिखाई है।

फैजू और तान्या का लुक

इन तस्वीरों में फैजू को वाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी में देखा जा सकता है। वहीं उनकी पत्नी तान्या ने फैजू के साथ ट्विन करते हुए गोल्डन और वाइट रंग का ब्राइडल शरारा पहना हुआ है। इस लुक को उन्होंने लाल रंग के दुपट्टे से पूरा किया। दोनों ने निकाह के बाद फोटो सेशन भी किया। इन तस्वीरों में परिवार के सदस्य नजर आ रहे हैं।

रुबीना दिलैक और गौरव खन्ना ने दी बधाई

फैजू के इस पोस्ट पर उन्हें उनके फैंस की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, रुबीना दिलैक ने दोनों को शादी की बधाई दी है। गौरव खन्ना ने लिखा, ‘बहुत बहुत शुभकामनाएं मेरे भाई। आगे की जिंदगी के लिए बधाई। मिलते हैं आप दोनों से जल्द।’ इसके अलावा मनीषा रानी, क्यूट ब्यूटी खान समेत कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने दोनों को शादी की बधाई दी है। एक यूजर ने फैजू की पत्नी को हीरोइन बताते हुए उनकी खूबसूरती की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा ‘फैजू की दुल्हन, तान्या भाभी’।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN