Home rss business hindi मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का पूरा टाइमटेबल रेलवे ने किया जारी, टाइमिंग-ठहराव...

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का पूरा टाइमटेबल रेलवे ने किया जारी, टाइमिंग-ठहराव से लेकर जानें सबकुछ

6
0

Source :- KHABAR INDIA TV

भारतीय रेलवे ने देश के दो प्रमुख महानगरों मुंबई और बेंगलुरु के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक बहुत बड़ा तोहफा दिया है। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन का आधिकारिक टाइमटेबल और शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यात्रियों को इस ट्रेन के चलने का समय, रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों और ठहराव की अवधि से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल सकेगी। खास बात यह है कि स्लीपर कोच वाली इस ट्रेन में रातभर आरामदायक सफर करते हुए सुबह अपनी मंजिल तक पहुंचना आसान होगा।

मुंबई-बेंगलुरु के बीच चलने वाली नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हफ्ते में छह दिन नियमित रूप से यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगी। रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक दोनों दिशाओं में ट्रेनों का संचालन इस प्रकार रहेगा:

  • गाड़ी संख्या 27651 (मुंबई से बेंगलुरु): ट्रेन बुधवार को छोड़कर यानी सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएगी, जिसकी शुरुआत 02 नवंबर 2026 से होगी। यह ट्रेन मुंबई सीएसएमटी से रात 20:10 बजे खुलकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 27652 (बेंगलुरु से मुंबई): यह ट्रेन बेंगलुरु से हर हफ्ते मंगलवार को छोड़कर यानी सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी, जिसकी शुरुआत 03 नवंबर 2026 से होगी। यह ट्रेन शाम 19:45 बजे बेंगलुरु से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर का ठहराव और टाइमिंग

स्टेशन आगमन प्रस्थान
SMVT बेंगलुरु — 07:35 pm
अनंतपुर 10:28 pm 10:30 pm
गुंतकल 11.20 pm 11:25 pm
रायचूर 01:03 am 01:05 am
यादगीर 01:43 am 01:45 am
कलबुर्गी 03:08 am 03:10 am
सोलापुर 04:20 am 04:25 am
पुणे 08:00 am 08:05 am
कल्याण 10:42 am 10:44 am
CSMT मुंबई 11: 55 am —

बेंगलुरु- मुंबई वंदे भारत स्लीपर का ठहराव और टाइमिंग

स्टेशन आगमन प्रस्थान
CSMT मुंबई — 08:10 pm
कल्याण 08:48 pm 08:50 pm
पुणे 11.40 pm 11:45 pm
सोलापुर 03:00 am 03:05 am
कलबुर्गी 04:13 am 04:15 am
यादगीर 05:08 am 05:10 am
रायचूर 06:03 am 06:05 am
गुंतकल 07:30 am 07:35 am
अनंतपुर 08:38 am 08:40 am
SMVT बेंगलुरु 12:00 pm —

यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए गए हैं, जो एसी स्लीपर श्रेणी की आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी

दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in, एनटीईएस (NTES) ऐप या हेल्पलाइन नंबर 139 के जरिए ट्रेनों के ठहराव और समय की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इस हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से दक्षिण भारत और महाराष्ट्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों को समय की भारी बचत होगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पहली वीडियो आई सामने, देखें कोच के अंदर का नजारा

SOURCE : KHABAR INDIA TV