Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘मुझे डर लग रहा है, यह बहुत डरावना है’, टाइगर पर हमले...

‘मुझे डर लग रहा है, यह बहुत डरावना है’, टाइगर पर हमले के बाद क्या बोले सेलेब्स

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/Bollywood_reaction_1792374275041_XKCf_1792374281744_irXF_95af75a5-8633-4645-bcc6-30ba6c805fb9_z73v.jpg

टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरे बॉलीवुड ने निंदा की है। रणवीर शौरी से लेकर अन्य तमाम एक्टर्स ने इस पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। वहीं कई एक्टर्स इसके बाद डरे हुए हैं।

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ हुए हमले के बाद पूरा बॉलीवुड दहला हुआ है। करणवीर मेहरा, पूनम पांडे और अभिषेक बजाज समेत कई सेलेब्स ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए निंदा की है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद उनसे मिलने घर पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने बयान में बताया कि कैसे टाइगर श्रॉफ की मां डरी हुई हैं। एक्टर के पिता ने टाइगर के फैंस को तसल्ली देते हुए बताया कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। पूनम पांडे ने कहा है कि उन्हें डर लग रहा है। रणवीर शौरी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यह बहुत शॉकिंग और घटिया है। वहीं डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।

‘मुझे डर लग रहा है, यह बहुत डरावना है’

पूनम पांडे ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बारे में कहा, “मैं प्रोसेस नहीं कर पा रही हूं। हम अभी दुर्गा पूजा पंडाल में थे और यह न्यूज एकदम से मेरे सामने आई है। मैं यहां पली-बढ़ी हूं, मैं मुंबई की हूं। पिछले कुछ सालों में… ऐसी कोई खबर जब आपके सामने आती है कि एक्टर के घर में कोई घुस जाता है, जैसा सैफ अली खान जी के साथ हुआ था। सलमान खान सर को धमकियां आई थीं, लोग बुलेटप्रूफ गाड़ियां लेकर घूम रहे हैं।” पूनम पांडे बोलीं- मुझे डर लग रहा है, यह बहुत डरावना है।

अभिषेक बजाज बोले- माता रानी की देन

पूनम पांडे ने कहा- टाइगर श्रॉफ एक ऐसा नाम है जो जीरो कॉन्ट्रोवर्शियल है। मैंने उनको जिंदगी में किसी कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं देखा। वह बेचारे वर्कआउट करते हैं या फिर मैं उनके डांस करते हुए देखती हूं। मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि उन पर फायरिंग कैसे हो सकती है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें खुद कैमरा पर बोलते हुए डर भी लग रहा है कि कहीं कोई उनके पीछे ना आ जाए। तो अब हमें बहुत संभल कर रहना पडे़गा। यह बहुत शॉकिंग है और भयानक है। जब अभिषेक बजाज से इस बारे में प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा- माता रानी की देन है। वह ठीक है।

क्या बोले रणवीर शौरी और करणवीर?

करणवीर मेहरा ने बताया कि जब उनकी गाड़ी टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के ठीक पीछे थी। उन्होंने बताया कि जब उनकी गाड़ी वहां पहुंची तो वहां पर बस खून ही खून था। रणवीर शौरी ने टाइगर श्रॉफ पर हमले की खबर को रीट्वीट करते हुए X पर लिखा, “शॉकिंग और घटिया। उम्मीद है टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ ठीक हैं। हमलावरों पर जरा भी रहम नहीं होना चाहिए मुंबई पुलिस। यह बहुत शर्मनाक है।” डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने भी कानून व्यवस्था पर अपना गुस्सा जाहिर किया और लिखा- यह कैसी कानून व्यवस्था है? निर्दोष लोगों को जेल भेजा जाता है – अपराधी सड़कों पर बेगुनाहों पर गोलियां चला रहे हैं।

डायरेक्टर ने सरकार से मांगा जवाब

राहुल ने लिखा कि जेल में बंद एक गैंगस्टर खुलेआम बॉलीवुड को धमकी देता है और मनमाने ढंग से गोलियां चलाता है, और हम बस डर को फैलने दे रहे हैं। डायरेक्टर ने अमित शाह और देवेंद्र फणनवीस को टैग करते हुए पूछा- इसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या आप प्लीज जुहू राज्य/शहर/निवासी को जवाब दे सकते हैं? जहां एक तरफ बॉलीवुड टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा कर रहा है, वहीं एक्टर की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। टाइगर श्रॉफ को गनपाउडर और कांच के टुकड़ों की वजह से सीने और हाथ पर चोट लगी है, हालांकि उनके ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN