Home rss world hindi मुझे मुजाहिदीन ने गिरफ्तार कर लिया है, केरलम की ट्रैवल व्लॉगर अफगानिस्तान...

मुझे मुजाहिदीन ने गिरफ्तार कर लिया है, केरलम की ट्रैवल व्लॉगर अफगानिस्तान में लगा रही गुहार

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

केरलम की एक लोकप्रिय महिला ‘ट्रैवल व्लॉगर’ ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के बामियान शहर में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला व्लॉगर कुछ समय पहले अफगानिस्तान की यात्रा पर गई थी।

केरलम की एक लोकप्रिय महिला ‘ट्रैवल व्लॉगर’ ने सोमवार को दावा किया कि अफगानिस्तान के बामियान शहर में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला व्लॉगर कुछ समय पहले अफगानिस्तान की यात्रा पर गई थी। वहां से अपने सोशल मीडिया पेज पर कई वीडियो भी पोस्ट किए थे। उसने भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद मांगी है। ‘बैकपैकर अरुणिमा’ ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में स्थानीय अधिकारियों की ओर से मिले कथित आधिकारिक संदेश का अनुवाद साझा किया, जिसके मुताबिक अफगानिस्तान में मुजाहिदीन ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अरुणिमा ने अपनी पोस्ट में भारतीय दूतावास से संपर्क करने के लिए मदद की गुहार भी लगाई। अरुणिमा ने लिखा कि मैं अफगानिस्तान में मुसीबत में हूं। मैं बामियान में हूं। हालांकि इस पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। विदेश मंत्रालय की ओर से भी इस घटनाक्रम पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पोस्ट में महिला व्लॉगर की कथित गिरफ्तारी की परिस्थितियों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है और न ही यह बताया गया है कि उसे किसने हिरासत में लिया है।

गौरतलब है कि अरुणिमा पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में घूम रही हैं। उन्होंने यहां से अपने सोशल मीडिया पेज पर कई वीडियो भी पोस्ट किए हैं। अफगानिस्तान में घूमते हुए अरुणिमा अपने वीडियो में तालिबान शासन के तहत अफगान महिलाओं की स्थिति, स्थानीय लोगों के डर और पाबंदियों पर बेबाकी से बात कर रही थीं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें भी वहां से अपलोड की हैं। इन तस्वीरों में वह स्थानीय लोगों के साथ वक्त बिताते हुए नजर आ रही हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN