Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मृणाल ठाकुर ने 10 साल छोटे यशस्वी जैसवाल संग डेटिंग की खबरों...

मृणाल ठाकुर ने 10 साल छोटे यशस्वी जैसवाल संग डेटिंग की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बताया सच

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/08/1200x900/mrus_1786177560304_1786177573222_69019008-a2cc-47bd-80bf-2bd21791cdcc.jpg

मृणाल ठाकुर उन सेलेब्स में से हैं जो अपने जुड़ी हर खबर पर रिएक्ट जरूर करती हैं। अब उन्होंने क्रिकेटर यशस्वी जैसवाल संग डेटिंग की अफवाहों पर रिएक्ट किया है।

मृणाल ठाकुर का नाम कुछ दिनों पहले क्रिकेटर यशस्वी जैसवाल के साथ काफी जोड़ा गया। फैंस तब हैरान हो गए जब खबरें आईं कि 34 साल की मृणाल, 24 साल के यशस्वी को डेट कर रही हैं। कई सोशल मीडिया पेज पर ये खबर वायरल हो रही थी, लेकिन अब इस पर मृणाल का रिएक्शन आ गया है और जानें उन्होंने क्या कहा।

मृणाल ने क्या दिया जवाब

दरअसल, एक इंस्टाग्राम पेज पर दोनों का वीडियो शेयर कर सवाल किया गया जिस पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया और कहा कि क्योंकि 2 लोगों को एक ही स्पॉट में देखा गया तो इसका मतलब ये नहीं उनका नाम जोड़ा गया हो।

मृणाल ने पोस्ट पर कमेंट किया, ‘भाई रिलैक्स…एक साथ कहां? कैसे यार आप लोग इतने पढ़े-लिखे लोग ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हैं।’

मृणाल बोलीं देश के बड़े मुद्दों को देखिए

मृणाल ने फिर सोशल मीडिया यूजर्स को देश के बाकी महत्वपूर्ण मुद्दों पर फोकस करने को कहा है। उन्होंने लिखा, ‘देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। जेन जी से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियोज बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे।’

धनुष के साथ भी जुड़ा था नाम

बता दें कि मृणाल का इससे पहले धनुष के साथ भी नाम जोड़ा गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने हमेशा इस खबर को गलत बताया था। ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों शादी भी करने वाले हैं एक प्राइवेट सेरेमनी में। लेकिन एक्ट्रेस ने क्लीयर किया कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। इतना ही नहीं जब धनुष, मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में आए थे तब मृणाल ने कहा था कि आप अजय देवगन सर से पूछिए, उन्होंने धनुष को बुलाया था।

मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ

मृणाल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट है जवानी तो इश्क होना है में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे।

अपकमिंग फिल्म

मृणाल के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अब पूजा मेरी जान में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ हूमा कुरेशी लीड रोल में हैं। फिल्म ओटीटी पर जी5 में रिलीज होगी। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN