Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मेरी नालायक औलाद…बादशाह पर हनी सिंह का तीखा वार, इंडियाज गॉट लेटेंट...

मेरी नालायक औलाद…बादशाह पर हनी सिंह का तीखा वार, इंडियाज गॉट लेटेंट शो से मचा हंगामा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/hob_1786429611876_1786429633185_b536808f-5f12-4857-8964-f1e94a5d8178.jpg

बादशाह और हनी सिंह के बीच की कॉन्ट्रोवर्सी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर बादशाह को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जो वायरल हो रहा है।

हनी सिंह और बादशाह के बीच काफी सालों से कॉन्ट्रोवर्सी चलती आ रही है। बादशाह जिनका रियल नाम आदित्य प्रतीक सिंह है, वह हाल ही में समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में नजर आए थे। इस दौरान समय ने बादशाह को रोस्ट किया और पूछा कि क्या आपने खुद को बादशाह नाम दिया है तो बादशाह बोले हां।

हनी सिंह का कमेंट

इस बीच सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पुराना वीडियो शेयर किया जहां बादशाह खुद बोलते हैं कि हनी सिंह ने उन्हें यह नाम दिया था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद हनी सिंह ने ना सिर्फ इस वीडियो को लाइक किया बल्कि उसमें कमेंट किया, ‘मेरी नालायक औलाद।’

अब हनी सिंह के इस कमेंट के बाद एक बार फिर दोनों के बीच की वॉर को हवा मिल गई है।

हनी सिंह और बादशाह का विवाद

बता दें कि हनी सिंह और बादशाह के बीच 15 साल से विवाद चल रहा है। दोनों ने अपने करियर की शुरुआत रैप ग्रुप माफिया मुंदीर से की थी जिसमें इक्का, गोलू और रफ्तार भी थे। इस बैंड ने कई हिट गाने दिए जैसे खोल बोतल, बेगानी नार बुरी और दिल्ली के दीवाने। दोनों के बीच फिर कुछ विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए। इसके बाद दोनों कई बार पब्लिक इवेंट्स या इंटरव्यूज में एक-दूसरे के खिलाफ बोलते दिखे।

सबसे बड़ा विवाद हुआ था ब्राउन रंग गाने के दौरान। बादशाह ने कहा था कि उन्होंने लिरिक्स लिखे थे, वहीं हनी सिंह ने बीट्स कम्पोज किए थे।

बादशाह ने खत्म किया था विवाद

हालांकि बादशाह ने इस विवाद को तब खत्म किया जब देहरादून के कॉन्सर्ट में उन्होंने इस मामले को खत्म किया। लेकिन हनी सिंह की तरफ से यह एंड नहीं हुआ था।

हनी सिंह की प्रोफेशनल लाइफ

हनी सिंह की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उनका गाना मूनलाइट रिलीज हुआ था। अब उनका दीवाली रिद्दिम गाना रिलीज होने वाला है। यह गाना सितंबर में रिलीज होगा।

शादी को लेकर विवाद में बादशाह

बादशाह कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दरअसल, बादशाह की पत्नी ने सोशल मीडिया पर बादशाह के साथ वीडियो शेयर कर लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते। मैं लंबे समय तक चुप रहा क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के असर, ताकत और संसाधनों का बहुत ज्यादा दबाव महसूस हुआ और मैंने खुद को यकीन दिला लिया कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित काम है। खामोशी कभी भी सहमति नहीं थी। आज, मैं डर से ज्यादा तारक को चुनती हूं। मैं अभी पूरी स्टोरी बताने के लिए तैयार नहीं हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN