Source :- LIVE HINDUSTAN
बालों को सफेद होने से बचाने के लिए और बालों की केयर करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल सालों से हो रहा है। हालांकि, इसे लगाने के बाद ज्यादातर लोग ये शिकायत करते हैं कि उनके बाल ड्राई हो रहे हैं। ऐसे में हेयर केयर नानी की टिप्स आपके काम आ सकती हैं।
दादी नानी बरसों से अपने बालों पर मेहंदी लगा रही हैं। इसके पीछे सिर्फ फैशन ही नहीं बल्कि कई वैज्ञानिक और हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। मेहंदी बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर का काम करती है। यह बालों की बाहरी परत को सील करती है, जिससे बाल चमकदार, मुलायम और घने नजर आते हैं। केमिकल कंडीशनर की तुलना में यह बालों को बिना किसी नुकसान के सिल्की बनाने में मदद कर सकती है। मेहंदी से बालों को खूबसूरत नारंगी-लाल या कत्थई रंग मिलता है इसलिए कुछ लोग इसका इस्तेमल सफेद बालों को छुपाने के लिए करते हैं। मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे सिर पर लगाने से स्कैल्प को ठंडक मिलती है,कुछ लोगों का मानना है कि इसे लगाने से सिरदर्द में राहत मिलती है। यही वजह है कि लोग अक्सर इसे गर्मियों के मौसम में लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप मेहंदी लगाना पसंद करते हैं तो आपने नोटिस किया होगा कि इसे लगाने के बाद बाल ड्राई होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको हेयर केयर नानी की टिप्स सुननी चाहिए।
सही चीजें ना मिलाना
हेयर केयर नानी यानी परमजीत कौर कहती हैं कि मेहंदी नेचुरली ड्राई होती है। इसलिए इसमें सामग्रियों का बैलेंस बनाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो बाल ड्राई होंगे। वह कहती हैं कि मेहंदी में दही, एलोवेरा, आंवला जरूर मिलाना चाहिए।
सही समय के लिए ना लगाना
बहुत सी महिलाएं इस गलती को करती हैं। अगर आप मेहंदी को 8 से 10 घंटों के लिए लगाकर रखते हैं तो बाल सूखे और बेजान हो सकते हैं। अगर आपके बाल छोटे हैं तो 3 से 4 घंटों के लिए मेहंदी लगाना काफी है।
गंदे बालों में मेहंदी लगाना
अगर आप तेल या पसीने वाले बालों में मेहंदी लगा लेते हैं तो ऐसा ना करें। ये एक बड़ी गलती है जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए। हमेशा साफ बालों में मेहंदी लगाएं।
इन सभी गलतियों की वजह से रिजल्ट सही नहीं आता है। अच्छे रिजल्ट के लिए साफ स्कैल्प पर मेहंदी लगाएं। मेहंदी अच्छी चीज है अगर सही तरह से इस्तेमाल की जाए तो।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल आपकी जानकारी के लिए है। साथ ही याद रखें कि हर किसी की स्किन अलग-अलग होती है, इसलिए किसी भी तरह के नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको किसी भी तरह की एलर्जी है, तो किसी नई चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



