Home rss world hindi ‘मैंने फ्लाईदुबई में भर्ती से पहले ही रच ली थी हमले की...

‘मैंने फ्लाईदुबई में भर्ती से पहले ही रच ली थी हमले की साजिश’, पुछताछ में क्या-क्या बोला ओमानी को-पायलट?

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स और इतालवी अखबार कोरिएरे डेला सेरा की जांच के अनुसार, अगर यह हमला न टलता तो 2001 के 9/11 हमले की तर्ज पर इजरायल में एक भीषण तबाही मच सकती थी।

फ्लाईदुबाई (Flydubai) की उड़ान FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर जानलेवा हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी को लेकर कई बेहद सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं। यूएई में चल रही पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि उसकी योजना कैप्टन स्मित मच्छार को रास्ते से हटाकर विमान को सामान्य रूप से उड़ाते रहने और फिर इजरायल के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Ben Gurion Airport) की किसी इमारत या विमान में सीधे क्रैश करने की थी।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स और इतालवी अखबार कोरिएरे डेला सेरा की जांच के अनुसार, अगर यह हमला न टलता तो 2001 के 9/11 हमले की तर्ज पर इजरायल में एक भीषण तबाही मच सकती थी।

पायलट जून से कर रहा था रेकी

यूएई और सऊदी अरब की पूछताछ एजेंसियों की ओर से इजरायल को इस मामले की जानकारी साझा की गई है।

फ्लाईदुबाई को ही क्यों चुना? चैनल 13 से बातचीत के ब्योरे में हम्माम ने बताया, “मैंने रिसर्च किया कि कौन सी एयरलाइन सीधे तेल अवीव उड़ान भरती है। इसीलिए मैंने फ्लाईदुबाई को चुना, मैंने एयरलाइन में भर्ती होने से पहले ही इस हमले की साजिश रच ली थी।”

वह पिछले कुछ महीनों में कई बार फ्लाईदुबाई की फ्लाइट से बेन गुरियन एयरपोर्ट आ चुका था। जून में जब वह इजरायल आया, तो उसका पूरा ध्यान खुफिया जानकारी जुटाने और हमले का नक्शा तैयार करने पर था।

वह जुलाई में ही इस वारदात को अंजाम देने वाला था, लेकिन उस समय क्रू मेंबर में उसका एक करीबी दोस्त मौजूद था, जिसके कारण उसने ऐन वक्त पर इरादा टाल दिया था।

कॉकपिट में मचे खौफनाक ड्रामे की पूरी टाइमलाइन

इतालवी समाचार पत्र Corriere della Sera की तरफ से जारी टाइमलाइन के मुताबिक, उस दिन कॉकपिट में क्या-क्या हुआ।

सुबह 9:15 बजे: हम्माम अल-हम्मामी ने नमाज पढ़ने के लिए ब्रेक मांगा और अचानक क्रैश-एक्स (कुल्हाड़ी) से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के सिर पर हमला कर दिया।

सुबह 9:20 बजे: यात्री ताली मानेस अपनी 5 साल की बेटी को टॉयलेट ले गईं, जहां उन्हें कॉकपिट से चीख-पुकार सुनाई दी। उन्होंने तुरंत बिजनेस क्लास में बैठे ऑफ-ड्यूटी पायलट को अलर्ट किया। कैप्टन स्मित ने अंदर से और ऑफ-ड्यूटी पायलट ने बाहर से हैंडल घुमाकर दरवाजा खोला। ताली चिल्लाईं- “वह पायलट को मार रहा है!”

सुबह 9:21 बजे: अपनी साजिश नाकाम होती देख हम्माम ने प्लेन को रेगिस्तान में क्रैश करने के लिए 17,000 फीट तक तेजी से नीचे गिरान शुरू कर दिया और कंट्रोल पैनल को तोड़ने की कोशिश की।

सुबह 9:35 बजे: इजरायली यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को पूरी तरह काबू कर लिया।

सुबह 9:38 बजे: नए पायलटों ने इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड को बदलकर 7500 (हायजैकिंग/कॉकपिट में अनाधिकृत प्रवेश का कोड) कर दिया।

सुबह 10:57 बजे: सऊदी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के निर्देश पर विमान को तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

UAE में मिल सकती है ‘मृत्युदंड’ की सजा

इजरायली न्यूज पोर्टल Ynet ने UAE के एक वरिष्ठ आधिकारिक सूत्र के हवाले से खबर दी है कि अबू धाबी प्रशासन इस आतंकवादी वारदात को अत्यंत गंभीरता से ले रहा है।

आरोपी हम्माम अल-हम्मामी के खिलाफ यूएई के सख्त आतंकवाद-विरोधी कानूनों के तहत मुकदमा चलाया जा रहा है और उसे फांसी की सजा दिए जाने की पूरी संभावना है।

इस बीच, इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद और शिन बेट के अधिकारी यूएई में मौजूद हैं और इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या हम्माम का सीरिया या ऑस्ट्रेलिया में रहने के दौरान किसी दूसरे अंतरराष्ट्रीय कट्टरपंथी संगठन से संबंध था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN