Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मैं आलिया भट्ट, दीपिक पादुकोण के जैसी नहीं…राधिका आप्टे ने बताया क्यों...

मैं आलिया भट्ट, दीपिक पादुकोण के जैसी नहीं…राधिका आप्टे ने बताया क्यों एक्ट्रेसेस को करनी पड़ती है मेल लीड फिल्में

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/RDD_1792844564596_YuY4_1792844569544_Ba4Y_05c5e0c8-ea77-43a5-b917-7b3a212da14c_0dMP.jpg

राधिका आप्टे उन सेलेब्स में से हैं जो इंडस्ट्री और फिल्मों को लेकर खुलकर बात करती हैं। राधिका ने दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को लेकर भी एक उदहरण दिया है।

राधिका आप्टे बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। राधिका ने अपने करियर में शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। अब राधिका ने हिंदी सिनेमा में महिलाओं के नेतृत्व वाली फिल्मों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बात की है। राधिका ने कहा कि बॉक्स ऑफिस को लेकर अनिश्चितता के कारण एक्ट्रेसेस को थिएट्रिकल रिलीज के लिए लगभग मजबूरन ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनने पड़ते हैं जिनमें पुरुष लीड रोल में होते हैं। राधिका का कहना है कि केवल आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार्स ही अपने दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की उम्मीद कर सकती हैं।

राधिका को नहीं पड़ता फिल्म ओटीटी से फर्क

राधिका जो लास्ट लस्ट स्टोरीज 3, साली मोहब्बत, मिसेस अंडरकवर और मोनिका ओ माय डार्लिंग जैसी फिल्मों में नजर आई थीं, उनकी ये ये फिल्में डायरेक्टली ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही थीं। हालांकि उनक मानना है कि मीडियम कभी डिसइड नहीं करता कि वह फिल्म को हां कहें या कहें।

पीटीआई से बात करते हुए राधिका ने कहा, ‘मैंने कभी प्रोजेक्ट ये सोचकर नहीं फाइनल किया कि ये मूवी थिएटर में रिलीज होगी या ओटीटी पर। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। इसके पीछे कई बिजनेस डिसिजन होते हैं।’

एक्ट्रेसेस को क्यों करनी पड़ती है मेल लीड फिल्में

इसके बाद राधिका ने बताया कि इंडस्ट्री में कई महिलाओं को आखिर में ऐसी फिल्मों में काम क्यों करना पड़ता है जिनमें पुरुष लीड रोल में होते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में कोई भी यह नहीं बता पाया है कि सिनेमाघरों में क्या चीज चलती है।

मैं आलिया-दीपिका जैसी नहीं

राधिका ने कहा, ‘पिछले जो कई फिल्में थिएटर्स में रिलीज हुई हैं, हमें नहीं पता क्या चलता है और क्या नहीं। एक थिएटर फिल्म जिसमें मैं लीड रोल में हूं वो बेस्ट फिल्म होकर भी डूब सकती है। आमतौर पर मेरे साथ ऐसा नहीं होता। मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी नहीं हूं जिनके मामले में आप कम से कम यह उम्मीद तो कर सकते हैं कि वे फिल्म की शुरुआत (ओपनिंग) करेंगी। मैं आपसे बिल्कुल ईमानदारी से कह रही हूं। इसका मतलब है कि मुझे ऐसी फिल्म में काम करना होगा जिसमें मेल लीड रोल में निभा रहे हों।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN