Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/06/1200x900/Richa_chadha_cjp_1780735795662_1780735803599_f905a7ad-0954-493c-9059-4dd41b04f0cf.pngCJP Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन अब दिल्ली के जंतर मंतर पहुंच गया है। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सीजेपी के सपोर्ट में पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया आज यानी 6 जून को कॉकरोज जनता पार्टी के जंतर मंतर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। हर जगह इस प्रोटेस्ट और कॉकरोच जनता पार्टी की ही चर्चा हो रही है। इस बीच एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कॉकरोच जनता पार्टी को अपना सपोर्ट दिखाया है। उन्होंने सीजेपी के लिए पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने लिखा कि याद रखना कि उल्कापिंड टकराने के बाद डायनासोर्स खत्म हो गए थे, लेकिन कॉकरोच जिंदा थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में ऋचा चड्ढा
ऋचा चड्ढा ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया- मैं इस वक्त खूबसूरत ऑकलैंड में हूं, जहां शायद दुनिया की सबसे साफ हवा है, लेकिन मेरे मन में दिल्ली चल रहा है। मेरी प्यारी दिल्ली, मेरे बचपन का शहर, मेरा स्कूल, मेरा कॉलेज…बड़े-बड़े पार्क और दयालु पेड़…अपने देश के युवाओं को प्यार भेज रही हूं। आप दिखावटी राष्ट्रवादियों की बजाय सच्चे देशभक्त बनें… आप दयालु, शांतिप्रिय और रणनीतिक बनें। आपके साथ हूं। याद रखिए उल्कापिंड गिरने से डायनासोर खत्म हो गए थे, लेकिन कॉकरोच उनसे भी ज्यादा समय तक जीवित हैं।
ऋचा ने शेयर किया मिस्टर इंडिया का क्लिप
इस पोस्ट के अलावा ऋचा चड्ढा ने फिल्म मिस्टर इंडिया की एक क्लिप शेयर की है। इस क्लिप में वो वाला सीन है जहां अनिल कपूर और श्रीदेवी का किरदार कॉकरोच देखकर डर जाते हैं। श्रीदेवी अनिल कपूर से पूछती हैं- तुम कॉकरोच से डरते हो? इसका जवाब अनिल कपूर ये कहते हुए देते हैं- डरता तो मैं शेर से भी नहीं हूं, लेकिन हां कॉकरोच से डरता हूं।
ऋचा के पोस्ट पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स
ऋचा के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- आशा करता हूं कि आपको पता है कि ये एक कॉमेडी सीन है। कॉकरोच पार्टी भी एक कॉमेडी ही है। इंतजार कर रहा हूं कि कब इन कीड़ों पर चप्पल पड़ेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह अनिल सर, आप हम सबसे काफी आगे हैं। एक ने ऋचा पर निशाना साधते हुए कहा- कॉकरोच भी आपसे ज्यादा एक्टिंग करता है। एक काम था एक्टिंग, वो भी आपसे हुआ नहीं, अब एक्स पर ज्ञान दे रही हैं। एक ने लिखा- खुद विदेश में घूम रही है, और यहां कॉकरोच गर्मी में मर रहे हैं।
क्या है कॉकरोच जनता पार्टी की मांग?
कॉकरोच जनता पार्टी आज दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके भी जंतर मंतर पहुंच चुके हैं। जंतर मंतर पर हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के लिए सीजेपी को 7 घंटे की इजाजत मिली है। इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





