Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ये हैं वो 7 एक्टर जिन्होंने एक साल में दी सबसे ज्यादा...

ये हैं वो 7 एक्टर जिन्होंने एक साल में दी सबसे ज्यादा फिल्में, नंबर 1 के नाम हैं 41 मूवीज का रिकॉर्ड

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/Actor_Who_Did_maximum_1791645536245_plJL_1791645551924_RBHd_d990cd04-56dc-4b83-a1a6-6631f16b97ba_AChP.jpg

कई स्टार्स साल में महज एक ही फिल्म करते हैं, जैसे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। तो अक्षय कुमार बैक टू बैक मूवी देने के लिए जाने जाते हैं और पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर छा जाते हैं। लेकिन नंबर 1 पर कोई और ही है।

स्टार्स साल में कितनी फिल्में करेंगे ये बात वो खुद तय करते हैं। कई स्टार्स साल में महज एक ही फिल्म करते हैं, जैसे मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान। तो अक्षय कुमार बैक टू बैक मूवी देने के लिए जाने जाते हैं और पूरे साल बॉक्स ऑफिस पर छा जाते हैं। अजय देवगन और मिथुन चक्रवर्ती भी इसी लिस्ट में शामिल हैं। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक साल में इतनी फिल्में करने के बावजूद अक्षय कुमार या मिथुन साल में सबसे ज्यादा मूवीज करने वाले स्टार नहीं बन पाए हैं। इस लिस्ट में जो एक्टर नंबर 1 पर है, उसकी फिल्मों की संख्या का आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। तो चलिए देखते हैं पूरी लिस्ट…

प्रेम नजीर

इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं साउथ एक्टर प्रेम नजीर। प्रेम नजीर साउथ के जाने माने एक्टर रहे हैं। साउथ कैसेट की पोस्ट के मुताबिक साल 1979 में प्रेम नजीर की 41 फिल्में रिलीज हुई थीं। ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

मोहनलाल

लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ एक्टर मोहनलाल हैं। सुपरस्टार की साल 1986 में 36 फिल्में रिलीज हुई थीं।

ममूटी

साउथ एक्टर मम्मूटी आज भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। साल 1986 में ममूटी की 35 फिल्में रिलीज हुई थीं।

मिथुन चक्रवर्ती

बॉलीवुड डिस्को डांसर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती साल 1989 में 18 फिल्मों में काम किया। मिथुन के नाम गिनीज बुक ऑफ लिम्का में भी दर्ज है। आज भी मिथुन एक्टिंग और राजनीति में एक्टिव हैं। मिथुन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने डांस के लिए भी जाने जाते हैं।

अमरीश पुरी

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने साल 1989 में 15 से 18 फिल्मों में नजर आए। आज भले ही अमरीश पुरी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन बतौर विलेन उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई।

गोविंदा

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा एक्टर होने के साथ-साथ एक शानदार कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने अपने करियर में कई विलेन तक के रोल को पर्दे पर जिया है। गोविंदा साल 1989 में 15 फिल्मों में नजर आए। गोविंदा कई सालों के बाद एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाले हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा की साल 1971 में सबसे अधिक यानी 13 फिल्में रिलीज की थीं। एक्टर ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। साथ ही वो राजनीति में भी अपनी खास पहचान बना चुके हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN