Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी...

रजनीकांत की जेलर 2 करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी ये शर्त- ना मुझे मारेंगे और ना ही…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/13/1200x900/rmm_1791856951510_Dsn5_1791856963737_vQTb_d231098e-5f3e-4ff8-8af3-cbaec0425a32_xU0X.jpg

रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती कई साल बाद फिल्म जेलर 2 के जरिए साथ में काम करने वाले हैं। लेकिन इस फिल्म को करने से पहले मिथुन ने एक शर्ट रखी थी।

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 आ रही है। इस फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए मिथुन लंबे समय बाद तमिल फिल्म में काम कर रहे हैं। हालांकि मिथुन के रोल को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं दिया है।

मिथुन ने जेलर 2 करने के लिए रखी थी शर्त

अब हाल ही में रजनीकांत ने बताया कि मिथुन ने एक कंडीशन रखी थी जेलर 2 में काम करने से पहले। मिथुन ने कहा कि उनका जो किरदार है वो उनके किरदार को ना तो मारेगा ना ही शूट करेगा।

वह बोले, ‘वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। जब प्रोडक्शन टीम ने उन्हें अप्रोच किया तो उन्होंने पूछा कि उनका रोल क्या है। क्या मैं विलन हूं? क्या मुझे रजनीकांत मारने वाले हैं? जाओ यहां से।’

क्या थी मिथुन की शर्त, रजनीकांत की फिल्म करने से पहले

रजनीकांत ने आगे कहा, ‘इसके बाद वेव्स समिट में हम मिले।’ जब इस टॉपिक पर बात हुई तो उन्होंने कहा कि अगर तुम बोलो तो मैं ये फिल्म करूंगा। लेकिन उनकी एक शर्त थी। वह बोले कि तुम ना तो मुझे मारोगे और ना शूट करोगे। मैंने कहा मुझे डायरेक्टर से बात करने दो और फिर मैं वापस इस पर बात करता हूं। लेकिन मैं जानता हूं कि वह ऐसे ही बोल रहे हैं।

रजनीकांत और मिथुन पहले इन फिल्म में कर चुके हैं काम

बता दें कि मिथुन ने फिल्म यागावारियुनम ना काका से तमिल डेब्यू किया था। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से उन्होंने कोई तमिल फिल्म नहीं की। हालांकि रजनीकांत के साथ मिथुन पहले भी काम कर चुके हैं, लेकिन एक हिंदी फिल्म में जिसका नाम भ्रष्टाचार था। इस फिल्म को रमेश सिप्पी ने डायरेक्ट किया है।

वहीं रजनीकांत ने मिथुन की बंगाली फिल्म भाग्य देबता में स्पेशल अपीयरेंस दिया था जिसमें मिथुन के साथ रितुपर्णा सेनगुप्ता थीं।

जेलर 2 में 3 दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड विनर्स

जेलर 2 की एक खास बात यह भी है कि इस फिल्म के जरिए 3 दादा साहेब फाल्के विजेता साथ काम कर रहे हैं और वो हैं रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल। फिल्म में इसके अलावा राम्या कृष्णन, विद्या बालन भी हैं। इसके अलावा फिल्म में शिवाराजकुमार और जैकी श्रॉफ का कैमियो भी है।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अनिरुद्ध रविचंद्र ने म्यूजिक दिया है। वहीं सिनेमाटोग्राफी विजय कर्तिक कनन ने किया है और एडिटिंग आर निर्मल ने किया है, प्रोडक्शन डिजाइन डीआरके किरण ने किया है और एक्शन को चेतन डी सूजा ने कोरियोग्राफ किया है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो जेलर 2, 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN