Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/24/1200x900/rajiv_1782298682376_1782298816759_fac55d1d-954a-4b93-a83f-61e8724b0213.jpgविजय जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तमिलनाडु के तबसे उनके और रजनीकांत के बीच जबरदस्ती के अनबन की खबर आती रहती है, लेकिन अब रजनीकांत ने जानें क्या कहा।
विजय जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं उनका 22 जून को बर्थडे था। इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन एक चीज जिसको लेकर चर्चा हुई वो ये कि रजनीकांत ने विजय को पब्लिकली विश नहीं किया। अब रजनीकांत ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ दी है।
रजनीकांत ने क्या कहा
दरअसल, रविवार को रजनीकांत को चेन्नई में उनकी फिल्म धर्मन के इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान रजनीकांत से काफी सवाल किए गए। जैसे ही रजनीकांत वेन्यू से जाने लगे तो उनसे रिपोर्टर ने सवाल किया कि आपने विजय को बर्थडे विश नहीं किया पब्लिकली । इस पर रजनीकांत ने कहा कि उन्होंने पर्सनली विजय को विश किया था बर्थडे पर पब्लिकली विश करने की बजाय। वह बोले, ‘मैंने उन्हें कॉल करके विश कर दिया था।’
विजय के मुख्यमंत्री बनने पर बोले थे रजनीकांत
बता दें कि इससे पहले मई में रजनीकांत ने अपने घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। उन्होंने कहा था, ‘ऐसी अफवाह उड़ रही थी कि मैंने कहा कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए या मैं 2 पार्टीज को मिलवाना चाह रहा हूं। कुछ कह रहे हैं कि मैंने उन्हें विष नहीं किया जबकि मैं पहले ही उन्हें विश कर चुका था।’
रजनी चीप स्टैन्डर्ड नहीं
उन्होंने आगे कहा था,’ रजनी चीप नहीं हैं या लो स्टैन्डर्ड इंसान नहीं है जो किसी के बारे में कुछ भी बोलें। मैं काफी हैरान हुआ जब पता चला कि विजय मुख्यमंत्री बन गए हैं। जैसे ही वह मुख्यमंत्री बनें मैंने उन्हें बधाई गी। मैं पॉलिटिक्स में नहीं हूं तो मैं विजय से जलन क्यों करूंगा। विजय और मेरे में काफी जनरेशन गैप है। हम अगर कॉम्पटीशन करेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा।’
रजनीकांत ने फिर विजय की तारीफ भी की थी और कहा था, 52 की उम्र में उन्होंने एमजीआर और एनटीआर से ज्यादा अचीव कर लिया है। वह ना सिर्फ बीजेपी और 2 पार्टीज के खिलाफ खड़े हुए बल्कि जीते भी। यह मेरे लिए सरप्राइज से भरी खुशी थी। कोई जलन नहीं। विजय को मेरी शुभकामनाएं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



