Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/skj_1792260327915_7lc5_1792260338936_7Ixz_f942308d-5d72-45f9-a6cb-70391fb68554_9njw.jpgरणबीर कपूर की रामायण को लेकर एस एस राजामौली का रिएक्शन आया है। उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है।
रामायण फिल्म को देखने के लिए ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी काफी एक्साइटेड हैं। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी समेत कई पॉपुलर और बड़े स्टार्स हैं। अब फिल्म को लेकर एस एस राजामौली ने रिएक्ट किया है।
एस एस राजामौली ने रामायण का ट्रेलर शेयर किया है और एक्स पर लिखा, ‘रामायण एक ऐसी स्टोरी है जिसे हर इंडियन स्टोरीटेलर ने बताया है। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा जो साथ में स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं उसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हूं। हर एक्टर इन टाइमलेस किरदारों में लाइफ और गहराई लेकर आया है।’
राजामौली ने आगे लिखा, ‘5 नवंबर के लिए काफी एक्साइटेड हूं। पूरी टीम को बधाई।’
रामायण का हाल ही में दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें रावण और राम के बीच टक्कर देखने को मिलती है। ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के वीएफएक्स की भी खूब तारीफ हो रही है।
फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा मूवी में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर्स भी हैं।
रामायण को 3डी, आईमैक्स और कई प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट में रिलीज किया जा रहा है। रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के दो पार्ट हैं जिसमें से पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज होगी।
इतना ही नहीं भारत के अलावा फिल्म इंटरनेशनल दर्शकों के लिए भी रिलीज हो रही है। विदेश में फिल्म इंग्लिश में रिलीज हो रही है। दिलचस्प बात ये हैं कि विदेश में भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




