Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रश्मिका की इस बात पर हमेशा होती है विजय देवरकोंडा से लड़ाई,...

रश्मिका की इस बात पर हमेशा होती है विजय देवरकोंडा से लड़ाई, कहा- ‘पहले पति को प्यार से बुलाती हूं, नहीं सुनते तो…’

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/04/1200x900/vijr_1781435897426_1781435907616_01326e29-1b56-4133-8506-6ac1060e171d_1791124584718_tmDR_948df48d-2be3-4c99-9eba-9e685aa6fb77_xaXC.jpg

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों 2018 में गीता गोविंदम और 2019 में डियर कॉमरेड में नजर आए थे।

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पूरे देश में पसंद की जाती है। दोनों की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट रही उतनी ही रियल लाइफ में। विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे को करीब 8 सालों तक डेट किया। इसके बाद दोनों ने 26 फरवरी, 2026 को शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ऐसे में अब विजय और रश्मिका जल्द ही ‘रणबाली’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान दोनों ने अपनी मैरिड लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान रश्मिका ने बताया किस बात को लेकर उनकी विजय से लड़ाई होती है।

किस बात पर होती है लड़ाई

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। दोनों ने अपनी शादी से जुड़े कई मजेदार सवालों का भी जवाब भी दिया। पॉडकास्ट के दौरान जब रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि शादी के बाद पहली बार उनके बीच झगड़ा कब हुआ? इस पर रश्मिका ने कहा, ‘हमारी लड़ाई नहीं होती है। क्योंकि हम हर चीज साथ में एंजॉय करते हैं।’

पहले दो बाद प्यार से बुलाती है और फिर…

रश्मिका ने आगे कहा, ‘अगर कुछ टाइम में अटेंशन चाहिए और विजय फोन पर कुछ काम कर रहे है तो मैं प्यार से एक दो बार विजु-विजु बुलाती हूं, इसके बाद जब वो नहीं सुनते तो फिर गुस्सा आ जाता है। इसे बाद वो तुरंत रिस्पॉन्स करते हैं।’

दोनों एक-दूसरे को देते हैं स्पेस

इसके बाद विजय ने बताया कि रश्मिका एक बेहद ही समझदार पत्नी हैं। मैं जब भी कभी अपने काम को लेकर बिजी होता हूं और उनको ये बात बताता हूं कि मैं बिजी हूं तो वो तुरंत बिना किसी सवाल के हां बोल देती हैं। रश्मिका ने भी सेम बात बोली। उन्होंने कहा, ‘हम एक ही इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। हमें पता है कि शूटिंग्स, प्रमोशंस और फिल्म रिलीज में क्या स्ट्रेस होता है।’ रश्मिका ने आगे कहा कि कभी-कभी जब मैं बहुत थकी होती हूं और विजय से कहती हूं कि मुझे नींद आ रही है तो वो तुरंत बोलते हैं कि रेस्ट करो। दोनों ने माना कि रिश्ता आपसी सहमति से चलता है। पॉडकास्ट में विजय ने कहा कि उनकी पत्नी बेहद खूबसूरत हैं। ये भी कहा कि वो अपनी पत्नी के लिए पजेसिव हैं।

‘रणबाली’ में साथ आएंगे नजर

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही बड़े पर्दे पर भी साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म में विजय देवरकोंडा रणबाली का रोल प्ले कर रहे हैं, और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी ‘जयम्मा’ का किरदार निभा रही हैं। इससे पहले दोनों 2018 में गीता गोविंदम और 2019 में डियर कॉमरेड में नजर आए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN