Source :- BBC INDIA

राकेश बेदी इंटरव्यू: ‘श्रीमान श्रीमती’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक का सफ़र
प्रकाशित
एक्टर राकेश बेदी इन दिनों फ़िल्म ‘धुरंधर’ में निभाए किरदार के लिए काफ़ी लोकप्रिय हैं.
राकेश बेदी का करियर क़रीब 50 सालों का है. राकेश बेदी ने अपने स्कूल के दिनों में ही रंगमंच की दुनिया में क़दम रखा था. फिर एफ़टीआईआई से पढ़ाई करने के बाद राकेश ने फ़िल्मी दुनिया में करियर बनाया.
राकेश बेदी देश के उन एक्टर्स में से भी एक हैं जिन्होंने टीवी के शुरुआती दौर में काम किया था.
राकेश बेदी का रंगमंच के प्रति जुनून इतना ज़्यादा है कि वो आज भी कई नाटकों में बतौर लेखक, निर्देशक और एक्टर काम करते हैं.
देखिए बीबीसी संवाददाता मुकुंद झा की राकेश बेदी के साथ एक ख़ास बातचीत.
शूट: अरीबा अंसारी
वीडियो एडिटर: तारिक़ ख़ान
गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
SOURCE : BBC NEWS







