Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार राखी सावंत ने इस पाक एक्ट्रेस को बताया हूर परी! जानिए क्यों...

राखी सावंत ने इस पाक एक्ट्रेस को बताया हूर परी! जानिए क्यों बांध रहीं तारीफों के पुल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/Rakhi_Sawant_1789220060445_3fca7e5a-3cee-4cce-ae9d-75d7064ab6a4_1789220064462_41bd2c9d-73a8-47b6-9e11-8346f3b7a7ee_50b6a107-9cdf-46df-8389-3fdfcfccd91d_0f547649-cd94-432d-80d3-27cd91ed329e.png

राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तारीफ में सोशल मीडिया पोस्ट किया है। लेकिन क्या आपको पता है कि हानिया कौन हैं?

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की तारीफ की है। वीडियो में राखी सावंत हानिया के सॉन्ग ‘पाबलो’ पर थिरकती नजर आ रही हैं और इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- लव यू सो मच हानिया आमिर। राखी सावंत की इस पोस्ट पर एक तरफ जहां लोग उन्हें हेट दे रहे हैं और पाकिस्तानी एक्ट्रेस के प्रति प्यार लुटाने के लिए उनसे नाराज हैं, वहीं दूसरी तरफ बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं है कि हानिया हैं कौन और क्यों राखी सावंत ने उनके लिए यह पोस्ट किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

राखी सावंत ने की हानिया की तारीफ

दरअसल राखी सावंत ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के म्यूजिक वीडियो ‘पाबलो’ में कैमियो रोल प्ले किया है। भारत और पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बीच यह कोलेबोरेशन चर्चा में है। राखी सावंत ने अपने और हानिया आमिर के काम को प्रमोट करते हुए पोस्ट किया है। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि यह हानिया आमिर का पहला रैप ट्रैक है। जिसे लिखा और कंपोज भी उन्हीं ने किया है। लिरिक्स में में हानिया ने जो विरोध फेस किया उसके और उनके फेक होने की बातों को लाया है।

हानिया के रैप में राखी का कैमियो

हानिया ने अपने रैप सॉन्ग के लिरिक्स में उनकी बुराई करने वालों से कहा है कि उन्हें उनकी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने दें। वीडियो की आखिर में राखी सावंत की गेस्ट एंट्री होती है और वह एक मैसेज देते हुए उन्हें निगेटिविटी को इगनोर करने को कह रही हैं और बता रही हैं कि वह किस कदर खूबसूरत हैं। राखी सावंत ने कहा, “हानिया, माय जान, परेशान मत हो। समझो। टेंशन मत लो। तुम एक हूर हो। तुम्हारे चेहेरे पर रुहानी नूर है। वो सब तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं। जो डर गया, समझो मर गया।

कौन हैं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया?

अगर आप हानिया आमिर को नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि वह पाकिस्तान की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। हानिया कई टीवी शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हानिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में आई फिल्म ‘जनान’ के जरिए की थी और फिर ‘तितली’, ‘विसाल’, ‘मेरे हमसफर’ और ‘कभी मैं कभी तुम’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। जहां तक हानिया के भारत के साथ संबंधों की बात है तो वह साल 2025 में दिलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘सरदार जी 3’ में नजर आई थीं। उनके सबसे लेटेस्ट टीवी अपीयरेंस की बात करें तो हानिया ‘मेरी जिंदगी है तू’ में नजर आई थीं। भारतीय रैपर बादशाह के साथ भी हानिया का नाम जुड़ा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN