Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/04/1200x900/RAKHI_SAWANT_04_08_1785844777129_1785844782159_d8d1bd9e-672b-42cc-8576-c7dadd4e1bae.pngराखी सावंत ने कंटेंट क्रिएशन को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वो हिंदुस्तान की पहली लड़की हैं जिन्होंने कंटेंट बनाना शुरू किया। राखी ने कहा कि जब वो पहले कंटेंट बनाती थीं तब लोग उन्हें जोकर बुलाते थे।
राखी सावंत इंडस्ट्री की एक ऐसी पर्सनालिटी हैं जो सोशल मीडिया पर अक्सर छाई रहती हैं। छात्रों के आंदोलन पर भी राखी सावंत ने खुलकर अपनी बात रखी थी। हाल ही में राखी सावंत ने कंटेंट क्रिएशन को लेकर बात की। एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनालिटी ने कहा कि वो हिंदुस्तान की पहली लड़की हैं जिन्होंने कंटेंट बनाने की शुरुआत की थी। राखी ने कहा कि तब लोग उन्हें ट्रोल करते थे, जोकर कहते थे, लेकिन अब वही लोग उन्हें फॉलो कर रहे हैं।
कंटेंट क्रिएशन पर क्या बोलीं राखी सावंत?
राखी सावंत ने बीबीसी हिंदी के साथ खास बातचीत में बताया कि वो कंटेंट बहुत पहले से बना रही हैं, लेकिन तब सब लोगों ने उन्हें जोकर कहकर बुलाया। दरअसल, बीबीसी हिंदी से खास बातचीत के दौरान होस्ट ने राखी सावंत से कहा कि कह सकते हैं कि वो भारत की पहली कंटेंट क्रिएटर हैं।
राखी हैं हिंदुस्तान की पहली कंटेंट क्रिएटर?
ये सुनते ही राखी सावंत ने कहा- हिंदुस्तान की पहली लड़की हूं जो कंटेंट बनाती थी। तब लोग मुझे जोकर कहते थे, कार्टून कहते थे…ये पागल लोग। क्या-क्या इन लोगों ने मुझे नाम दिए। कहते थे कि कैसे कर लेती है…आज यही लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं।
राखी सावंत ने कहा कि लोग उन्हें फॉलो करते हैं
राखी ने आगे कहा- भारत की पहली लड़की हूं जो ज्वेलरी…जब मेरा स्वंयवर हुआ था…वो फॉलो किया लोगों ने। डांसिंग स्टाइल सब लोगों ने फॉलो किया। हिंदुस्तान की पहली लड़की हूं जिसे लोगों ने फॉलो किया। बोल्डनेस से लेकर, स्टाइलिंग से लेकर, कॉस्ट्यूम से लेकर हर चीज। अब तो मैं बालों को लेकर भी अलग-अलग चीजें ला रही हूं। अब वो भी लोग बदल रहे हैं।
राखी सावंत ने लोगों को दी क्या सलाह?
इसी बातचीत के दौरान राखी ने लोगों को कहा कि आप अपने फेवरेट बनो। मैं अपनी फेवरेट हूं। राखी ने कहा कि उनमें इतना नशा है कि उन्हें किसी नशे की जरूरत नहीं है। राखी से पूछा गया कि क्या वो सुबह उठकर सोचती हैं कि वो क्या कंटेंट बनाएंगी? इसपर राखी सावंत ने कहा- मैं खुद चलता-फिरता कंटेंट हूं, मुझे सोचने की जरूरत नहीं है।
राखी ने कहा कि खुदा ने उन्हें एक अलग मिट्टी से बनाया है। एक्ट्रेस ने कहा- तुम लोगों को ऐसे काली-पीली मिट्टी से बनाया है, लेकिन मुझे अलग मुलतानी मिट्टी से बनाया है, जिसमें कोई खोट नहीं है। बहुत ही परफेक्ट हूं मैं। राखी ने कहा कि वो कैमरे के पीछे भी ऐसी ही हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन जब वो काम नहीं करती हैं तो वो अकेले में बैठकर बिल्कुल शांत रहती हैं और खुद को रिचार्ज करती हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



