Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/05/1200x900/rrd_1785904332618_1785904345635_c9ded570-a142-4f79-8dfb-0daa428fa3ae.jpgरामायण फिल्म की आदिपुरुष से काफी तुलना की जा रही थी। अब इस तुलना पर आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर का रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि ये कम्पैरिजन पूरी तरह से गलत है।
रामायण फिल्म को लेकर काफी समय से बज है और अब तो सबको बस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर को तो वैसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन कुछ लोगों ने फिल्म की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि रामायण से पहले आदिपुरुष आई थी और वो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। कुछ लोग रामायण का आदिपुरुष से कम्पैरिजन कर रहे थे जिस पर आदिपुरुष के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने रिएक्ट किया है।
मनोज को उम्मीद रामायण से बेहतर उम्मीद
मीडिया से बात करते हुए मनोज ने आशा जताई कि रामायण अच्छी चले और साथ ही उन्होंने यश के रावण किरदार की तारीफ करते हुए कहा, यश काफी अच्छे एक्टर हैं और इसमें कोई शक नहीं है। मेरी शुभकामनाएं हर उस फिल्म के साथ है जो वर्ल्ड के स्टेज में हमारी कहानी दिखा रही है। रामायण को मेरी शुभकामनाएं हैं।
आदिपुरुष से रामायण के कम्पैरिजन पर क्या बोले
आदिपुरुष से रामायण के कम्पैरिजन पर मनोज ने कहा, ‘अच्छा है कि रामायण को आदिपुरुष से कम्पेयर ना करें। इसमें कोई शर्म नहीं है ये मानने में कि आदिपुरुष उम्मीद पर खरी नहीं उतरी थी। जो लोग फिल्मों से जुड़े थे उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन वो कोशिश फेल हो गई। मुझे इस पर गर्व है कि आदिपुरुष का म्यूजिक लोगों तक पहुंचा। फिल्म का म्यूजिक हिट था। आशा है कि रामायण का म्यूजिक, आदिपुरुष के म्यूजिक या उससे भी ज्यादा आगे जाए।’
आदिपुरुष की कास्ट
आदिपुरुष की बात करें तो इसमें प्रभास ने राम, कृति सेनन ने सीता, सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। फिल्म 550 करोड़ के बजट में बनी थी, लेकिन फिर भी चली नहीं। फिल्म को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके कुछ वीएफएक्स सीन और डायलॉग्स को लेकर काफी ट्रोलिंग हुई थी।
कुछ दिनों पहले मनोज ने कहा था कि आदिपुरुष उनकी लाइफ की बड़ी गलती थी। वह बोले थे कि उन्हें शर्म आती है कि उन्होंने आदिपुरुष के डायलॉग लिखे थे।
नितेश तिवारी की रामायण
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर-राम, साइ पल्लवी-सीता, रवि दुबे-लक्ष्मण, यश-रावण, सनी देओल-हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। वहीं इनके अलावा अरुण गोविल-दशरथ, रकुल प्रीत सिंह-शूर्पणखा, लारा दत्ता-कैकेयी का किरदार निभा रहे हैं।
कब रिलीज होगी रामायण
4000 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर रिलीज होगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




