Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/kajal_Aggarwal_1780902758051_1780902758188_d69f63c3-25e5-4e4f-b896-e52f2a85f25d.jpgनितेश तिवारी की रामायण में काजल अग्रवाल मंदोदरी का रोल निभा रही हैं। उन्होंने प्रोडक्शन की तारीफ की और कहा कि एक एक्टर के तौर पर शायद ही उन लोगों ने ऐसी फिल्म में काम किया हो।
नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है। फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल निभा रहे हैं। रावण के रोल में यश हैं और काजल अग्रवाल उनकी पत्नी मंदोदरी के रोल में हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म की काफी तारीफ की है। काजल अग्रवाल का कहना है कि एक एक्टर के तौर पर बात करें तो पहली बार ऐसे किसी प्रोजेक्ट में काम कर रही हैं।
दिलों के करीब है कहानी
काजल अग्रवाल वरायटी इंडिया से बात कर रही थीं। उन्होंने इस दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण में काम करने का अनुभव बताया। काजल बोलीं, ‘एक्सपीरियंस काफी अलग था क्योंकि यह एक टेक्निकली सुपीरियर प्रोडक्शन है। यह कुछ ऐसा है जिसे भारत ने पहले कभी नहीं देखा होगा। एक बतौर एक्टर अनुभव की बात करूं तो शायद ये पहला मौका है जब हम लोग ऐसा कुछ कर रहे हैं। यह भारत की कहानी है और हमारे दिलों के करीब है।’
कौन किसके रोल में
रामायण मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें सनी देओल हनुमान के रोल में है। लारा दत्ता कैकेयी के रोल में हैं। मंथरा का रोल शीबा चड्ढा निभा रही हैं। साई पल्लवी ने सीता का रोल निभाया है। रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं, अरुण गोविल दशरथ बने हैं, इंदिरा कृष्णन कौशल्या, रकुलप्रीत शूर्पणखा। मूवी इस साल दिवाली में रिलीज हो रही है।
टीजर को नेगेटिव कमेंट्स
रामायण मेगा बजट में बन रही है। हालांकि अप्रैल में इसका टीजर आया जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। इसमें राम की झलक दिखाई गई थी। वहीं रावण का रोल निभा रहे यश पीछे से दिखाई दिए थे। लोग जहां यश का रोल देखने के लिए एक्साइटेड हैं, वहीं कई लोगों ने रणबीर की उम्र पर नेगेटिव कमेंट्स किए थे।
बजट निकाल पाएगी फिल्म?
रामायण दो पार्ट में बन रही है। इसके प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा कुछ इंटरव्यू में दावा कर चुके हैं कि फिल्म का टोटल 4000 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचेगा। उन्होंने जबसे ऐसा बोला है, दर्शकों की उम्मीद और भी बढ़ गई हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यह भी लिखा था कि शायद फिल्म को हाइप देने के लिए ऐसा कहा जा रहा था। वहीं कुछ को यह भी लग रहा था कि फिल्म को बजट निकालना मुश्किल पड़ सकता है। लोगों ने लिखा था कि रामायण के दोनों पार्ट मिलाकर 10 हजार करोड़ कमाए तब ब्लॉकबस्टर हो पाएगी। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी हैं। उनकी फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ रुपये कमाए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




