Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/salman_ramayana_1793970472654_dfaM_1793970476271_dGN0_ad1dcbf3-896c-4aee-bde5-409c3f8ac568_h29L.jpgरामायण फिल्म के बजट के बारे में जबसे पता चला है तबसे सिर्फ इसको लेकर चर्चा हो रही है। अब सलमान खान ने रामायण के बजट को लेकर जानें क्या कहा है।
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि में वॉर रेस्ट इन पीस आने वाली है। अब शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ और इस दौरान सलमान ने रामायण फिल्म को लेकर बात की। सलमान का कहना है कि रामायण फिल्म को लेकर जो चर्चा है वो सिर्फ फिल्म को लेकर होनी चहिए ना कि बजट को लेकर।
सलमान ने क्या कहा
सलमान ने कहा, ‘मुझे लगता है रामायण की चर्चा रामायण पर होनी चाहिए ना कि वीएफएक्स और कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन पर। मुझे लगता है कि ये नरेटिव कि 4000 का बजट और वीएफएक्स को लेकर नहीं होना चाहिए। राम, रावण और सीता पर चर्चा होनी चाहिए।’
मातृभूमि के बारे में जानें
सलमान ने मुंबई के मल्टीप्लेक्स में इवेंट किया था मातृभूमि के लिए। इस दौरान सलमान ने मीडिया से बात की। मातृभूमि के बारे में बता दें कि यह जून 2020 के गलवान वैली पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई गलवान घाटी की झड़प से प्रेरित है। इसमें सलमान ने 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल बिक्कुमाला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को अपूर्वा लखिया ने डायरेक्ट किया है और सलमान खान फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, जेन शॉ और अभिलाश चौधरी हैं।
रामायण के बारे में जानें
वहीं रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने लीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है।
इसके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल, कुणाल कपूर भी हैं।
फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। गुरुवार को फिल्म ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई की है। अभी वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद की जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




