Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार करने पर सोनिया बोलीं-...

रामायण में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार करने पर सोनिया बोलीं- अभी तक समझ नहीं आया कि कैसे वह…

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/sbu_1794243058148_PZ4l_1794243120532_V76Z_3fcadec7-e17b-4734-b08e-31e5a1cdfbe5_AdNu.jpg

रामायण फिल्म में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार करने पर एक्ट्रेस सोनिया बलानी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने कहा कि वह पहले शूर्पणखा का किरदार निभाना चाहती थीं।

रामायण फिल्म इन दिनों छाई हुई है। फिल्म की हर कास्ट को काफी पसंद किया जा रहा है। अब सोनिया बलानी जिन्होंने फिल्म में उर्मिला का किरदार निभाया है, उन्होंने पहले शूर्पणखा का ऑडिशन दिया था। अब सोनिया ने बताया कि कैसे उन्होंने इस किरदार को किया और इस किरदार को लेकर उनके मन में क्या सवाल थे।

शूर्पणखा का किरदार निभाना चाहती थीं सोनिया

इंडिया टुडे से बात करते हुए सोनिया बलानी ने कहा कि उन्हें शूर्पणखा का किरदार ज्यादा इंट्रेस्टिंग लगा था, लेकिन किस्मत का कुछ और ही प्लान था। सोनिया ने कहा, ‘बतौर एक्टर मुझे हमेशा लगता था कि ग्रे किरदार के साथ आप बहुत कुछ कर सकते हैं। आप अपनी आंखों और एक्सप्रेशन्स से खेल सकते हैं और काफी कुछ एक्सप्लोर कर सकते हैं। लेकिन जब मैंने उर्मिला की तैयारी की तब मैं काफी खुश थी और मैं सच में खुशनसीब हूं कि मुझे उनका किरदार स्क्रीन में निभाने का मौका मिला।’

उर्मिला किरदार को लेकर सवाल

सोनिया का कहना है कि उर्मिला को समझना सबसे इंट्रेस्टिंग पार्ट था तैयारी का। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इस किरदार के बारे में कम पता था और वह अब भी ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि उर्मिला ने कैसे लक्ष्मण को जाने दिया राम और सीता के साथ।

उर्मिला का किरदार मेरी इमैजिनेशन से परे है

सोनिया ने कहा, ‘ये सबसे बड़ा बलिदान है जितना मैं जानती हूं। आज की जनरेशन की महिला होने के नाते अब ये मेरी इमैजिनेशन से परे है। मुझे अभी तक समझना है कि कैसे उन्हें ये ताकत मिली है। मैं इमैजिन भी नहीं कर सकती कि कोई इतना बड़ा सैक्रिफाइज कैसे कर सकता है वो भी ठीक शादी के बाद।’

साई पल्लवी को लेकर बोलीं सोनिया

डायरेक्टर नितेश तिवारी को लेकर सोनिया ने कहा कि वह शॉट्स के बीच उनसे काफी कुछ सीखती थीं। साई पल्लवी को सोनिया ने अपना दोस्त बताया। साई को लेकर सोनिया ने कहा, ‘वह हम सबको गाइड करती थीं। मुझे लगता है उनकी पहले से ही सीता वाइब है। वह काफी जमीन से जुड़ी, शांत और बहन जैसी हैं। यही वजह है कि वह मेरे लिए बड़ी बहन की तरह थीं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN