Home rss business hindi रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये, ये सरकारी स्कीम आएगी...

रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेंगे 20500 रुपये, ये सरकारी स्कीम आएगी काम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Post Office Scheme: नौकरी से रिटायर होने के बाद भी हर महीने घर का खर्च चलता रहता है
  • ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और उससे नियमित कमाई भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) आपके काम आ सकती है

Post Office Scheme: नौकरी से रिटायर होने के बाद भी हर महीने घर का खर्च चलता रहता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित रहे और उससे नियमित कमाई भी होती रहे, तो पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (SCSS) आपके काम आ सकती है। इस सरकारी योजना में 30 लाख रुपये जमा करने पर सालाना 2.46 लाख रुपये तक ब्याज मिल सकता है। यानी हर महीने के हिसाब से करीब 20,500 रुपये की कमाई। हालांकि, यह पैसा हर महीने नहीं, बल्कि तीन महीने में एक बार मिलता है।

8.2 फीसदी ब्याज, पैसा रहेगा सुरक्षित

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम खासतौर पर बुजुर्गों के लिए बनाई गई है। इसका मकसद रिटायरमेंट के बाद लोगों को नियमित कमाई का जरिया देना है। इस योजना में फिलहाल 8.2 फीसदी सालाना ब्याज दर के हिसाब से कमाई की गणना की जाती है। इसमें मिलने वाला ब्याज खाता खोलते समय लागू दर के हिसाब से तय होता है। यह सरकार की बचत योजना है, इसलिए इसमें शेयर बाजार की तरह उतार-चढ़ाव का सीधा जोखिम नहीं होता। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।

1,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश

इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है। एक खाते में अधिकतम 30 लाख रुपये जमा किए जा सकते हैं। पति-पत्नी अपनी पात्रता के हिसाब से अलग-अलग खाते भी खुलवा सकते हैं। हालांकि, खाता खोलने और निवेश से जुड़े नियमों को समझना जरूरी है।

आमतौर पर 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग इस योजना में खाता खुलवा सकते हैं। कुछ शर्तों के तहत 55 से 60 साल के बीच रिटायरमेंट लेने वाले लोग भी इसमें निवेश कर सकते हैं। वहीं, डिफेंस सर्विस से रिटायर हुए कुछ कर्मचारी 50 साल की उम्र के बाद भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं।

30 लाख रुपये जमा करने पर कितनी होगी कमाई?

अगर आप इस योजना में 30 लाख रुपये जमा करते हैं और आपको 8.2 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है, तो आपकी कमाई का हिसाब इस तरह होगा।

– कुल जमा पैसा: 30 लाख रुपये

– सालभर में ब्याज: 2,46,000 रुपये

– तीन महीने में ब्याज: 61,500 रुपये

– हर महीने के हिसाब से औसत कमाई: 20,500 रुपये

ध्यान रखें कि 20,500 रुपये हर महीने आपके खाते में नहीं आएंगे। ब्याज का भुगतान हर तीन महीने में किया जाता है। पांच साल की पीरियड पूरी होने पर नियमों के मुताबिक आपका जमा पैसा वापस मिल जाता है। इसके बाद पात्र निवेशक चाहें तो तय शर्तों के तहत खाते को तीन साल के लिए और बढ़ा सकते हैं।

पांच साल की स्कीम, टैक्स के नियम भी जानें

इस योजना में निवेश की पीरियड पांच साल है। अगर आप समय से पहले खाता बंद करते हैं, तो नियमों के मुताबिक कुछ रकम काटी जा सकती है। निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा मिल सकता है, लेकिन यह आपकी पात्रता और लागू टैक्स व्यवस्था पर निर्भर करता है। साथ ही, इस योजना से मिलने वाले ब्याज पर टैक्स भी लग सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN