Home rss business hindi रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, 1500 रुपये के...

रेखा झुनझुनवाला का बड़ा दांव, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, 1500 रुपये के पार का दिया टारगेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास मेट्रो ब्रांड्स के 3 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं
  • कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में 887.50 रुपये पर बंद हुए हैं
  • एक्सपर्ट ने कंपनी के शेयरों के लिए 1510 रुपये का टारगेट दिया है

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में मंगलवार को अच्छी तेजी आई। मेट्रो ब्रांड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 930 रुपये पर पहुंच गए। कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर 887.50 रुपये पर बंद हुए। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, कंपनी के शेयर 1500 रुपये के पार जा सकते हैं।

रेखा झुनझुनवाला के पास हैं मेट्रो ब्रांड्स के 3 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला के पास मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के टोटल 39,153,600 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की 14.4 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। रेखा झुनझुनवाला के अलावा यूटीआई-मिडकैप फंड और कोटक मिडकैप फंड का भी मेट्रो ब्रांड्स पर बड़ा दांव है। यूटीआई-मिडकैप फंड के पास मेट्रो ब्रांड्स के 38,05,177 शेयर हैं। फंड की कंपनी में 1.40 पर्सेंट हिस्सेदारी है। वहीं, कोटक मिडकैप फंड के पास मेट्रो ब्रांड्स के 76,78,487 शेयर हैं।

मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों को 1510 रुपये का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज फर्म एलारा कैपिटल (Elara Capital) ने मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एलारा कैपिटल ने मेट्रो ब्रांड्स पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 1510 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से कंपनी के शेयर करीब 70 पर्सेंट उछल सकते हैं। हालिया शेयर प्राइस करेक्शन के बाद भी एनालिस्ट्स का मानना है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मेट्रो ब्रांड्स की रेवेन्यू और अर्निंग ग्रोथ मजबूत रह सकती है। यह बात मिंट की एक रिपोर्ट में कही गई है।

एक साल में 25% से ज्यादा लुढ़क गए हैं मेट्रो ब्रांड्स के शेयर
मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands) के शेयरों पर पिछले कुछ समय से बिकवाली का दबाव है। फुटवियर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर एक साल में 25 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 13 अक्टूबर 2025 को 1219.70 रुपये पर थे। मेट्रो ब्रांड्स के शेयर 13 अक्टूबर 2026 को 887.50 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। मेट्रो ब्रांड्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1229.75 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 807.20 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN