Home rss business hindi रेलवे के एक और ऑर्डर से इस शेयर ने मारी दहाड़, इंट्रा-डे...

रेलवे के एक और ऑर्डर से इस शेयर ने मारी दहाड़, इंट्रा-डे में 9% उछला भाव

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

GPT Infraprojects share: शेयर बाजार में किसी भी स्टॉक का परफॉर्मेंस उससे जुड़ी खबरों पर निर्भर करता है। कंपनी से जुड़ी पॉजिटिव खबर होती है तो निवेशक शेयर खरीदने को दौड़ पड़ते हैं। शुक्रवार को जीपीटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर करीब 9 पर्सेंट उछाल के साथ ₹123.32 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। यह तेजी कंपनी से जुड़ी पॉजिटिव खबर की वजह से आई है।

क्या है पॉजिटिव खबर?

बीते गुरुवार को GPT इंफ्राप्रोजेक्ट ने बताया कि उसे रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से ₹483.72 करोड़ का एक बड़ा रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में महानदी नदी पर इम्पॉर्टेंट ब्रिज 544 का निर्माण शामिल है, जो 32×65.84 मीटर का ओपन-वेब स्टील गर्डर ब्रिज होगा। यह पुल ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन में नेरगुंडी-बारंग सेक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन के निर्माण का हिस्सा है।

इस घरेलू ऑर्डर को काम शुरू होने की तारीख से 1,095 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर एक घरेलू रेलवे ब्रिज प्रोजेक्ट है और प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या ग्रुप कंपनियों का RVNL में कोई हित नहीं है। GPT इंफ्राप्रोजेक्ट ने यह भी कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट ‘रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन’ के दायरे में नहीं आता है।

कंपनी का ऑर्डर बुक कितना?

इस नए ऑर्डर के बाद कंपनी की कुल ऑर्डर बुक ₹818 करोड़ तक पहुंच गई है। इसी हफ्ते कंपनी को ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता के चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) से 85.53 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। इस कॉन्ट्रैक्ट में न्यू मुगमा और मुगमा यार्ड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ-साथ लगातार ट्रैक सर्किटिंग के लिए मल्टी-सेक्शन डिजिटल एक्सल काउंटर (MSDAC) का इस्तेमाल करके ऑटो-सिग्नलिंग का काम शुरू करना शामिल है। इससे पहले, नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे, गुवाहाटी के प्रिंसिपल चीफ सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर के ऑफिस से 114.82 करोड़ रुपये का घरेलू ऑर्डर भी मिला था।

शेयर का परफॉर्मेंस

GPT इंफ्राप्रोजेक्ट शेयर ने पिछले तीन साल में 149% का रिटर्न दिया तो पिछले छह साल में निवेशकों को 1565% का जबरदस्त रिटर्न मिला। शेयर का ऑल टाइम हाई ₹204 है। वहीं, 52 वीक हाई और लो की बात करें तो 150 रुपये और 96 रुपये है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो जून 2026 तिमाही के दौरान, पिछली तिमाही के 2.72% के मुकाबले FII/FPI की हिस्सेदारी बढ़कर 2.96% हो गई। वहीं, जून 2026 तिमाही के दौरान म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 4.07% पर स्थिर रही।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN