Home BUSINESS NEWS HINDI रॉकेट सा उड़ रहा वेदांता ग्रुप का यह शेयर, 5 महीने में...

रॉकेट सा उड़ रहा वेदांता ग्रुप का यह शेयर, 5 महीने में 609% की तेजी, कंपनी ने लॉन्च किया QIP

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ऑप्टिकल फाइबर केबल बनाने वाली कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में गुरुवार को बाजार खुलते ही तेजी का तूफान देखने को मिला है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर BSE में 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 612.75 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने योग्य इंस्टीट्यूशनल निवेशकों से फंड जुटाने के लिए गुरुवार को अपना क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने पिछले 5 महीने में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 609 पर्सेंट उछल गए हैं। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज, वेदांता ग्रुप की कंपनी है।

स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के QIP का फ्लोर प्राइस और दूसरे डीटेल्स
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) ने देर रात की गई एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के बोर्ड ने बुधवार 24 जून को क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के लॉन्च को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने इक्विटी शेयरों के सब्सक्रिप्शन के लिए योग्य क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) से बोलियां आमंत्रित की हैं। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने क्यूआईपी का फ्लोर प्राइस 613.69 रुपये फिक्स किया है, यह कंपनी के शेयरों के बुधवार के क्लोजिंग प्राइस से 5 पर्सेंट के प्रीमियम पर है। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर बुधवार को बीएसई में 583.60 रुपये पर बंद हुए थे।

5 महीने में 609% की तूफानी तेजी
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) के शेयरों में पिछले 5 साल में 609 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस साल 27 जनवरी को 86.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 25 जून 2026 को BSE में 612.75 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 498 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयर 218 पर्सेंट चढ़ गए हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 32 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 511 पर्सेंट चढ़े हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 684.45 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 84.65 रुपये है।

5 करोड़ से बढ़कर 59 करोड़ पहुंचा कंपनी का मुनाफा
स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) को 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 59 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 5 करोड़ रुपये था। 31 करोड़ रुपये के वन-टाइम गेन की वजह से कंपनी के मुनाफे में यह उछाल आया है। चौथी तिमाही में स्टलाइट टेक्नोलॉजीज का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37 पर्सेंट बढ़कर 1,441 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1052 करोड़ रुपये था। कंपनी का इबिट्डा चौथी तिमाही में 56 पर्सेंट बढ़कर 195 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 125 करोड़ रुपये था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN