Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2025/05/22/1200x900/Roadies_prank_1747923222188_1747923225175.pngएमटीवी रोडीज डबल क्रॉस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। इस बीच शो के सेट से एक वीडियो रियलिटी शो के आधिकारिक पेज पर शेयर की गई है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि रोडीज कैंप में टाइगर देखा गया है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को एक प्रैंक बताया है।

एमटीवी का रियलिटी शो रोडीज डबल क्रॉस अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में एक-एक करके कंटेंस्टेंट कम होते जा रहे हैं। इस बीच एमटीवी रोडीज के आधिकारिक पेज से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि जहां कंटेस्टेंट रुक रहे हैं, उस कैंप में एक टाइगर देखा गया। इस वीडियो में रणविजय सिंह, रिया चक्रवर्ती, नेहा, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और गौतम गुलाटी टाइगर के बारे में बात करते दिखाई पड़ रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया, सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करके इसके एक प्रैंक बताया है।
क्या है वीडियो?
वीडियो की शुरुआत रणविजय से होती है। वो वीडियो में कहते हैं कि कैंप साइट पर टाइगर देखा गया है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वो सोच रहे होंगे कि आसानी से शिकार हो सकता है और वो सेफ नहीं है। इसके बाद प्रिंस, गौतम और एल्विश इसके बारे में बात करते नजर आते हैं। इस दौरान वीडियो में रिया और नेहा भी नजर आती हैं। इसके बाद कैंप साइट का वीडियो आता है, जिसमें एक शख्स टेंट के अंदर लेटा हुआ चिल्ला रहा होता है, बचाओ, कोई है। इसके बाद मनु और गुल्लू उस तरफ भाग के जाते हैं।
रोडीज कैंप में टाइगर की दहशत?
वीडियो में एक शख्स ये बताते नजर आता है कि ये टाइगर का एरिया है। एक महीना पहले चार गाय को इधर से पकड़ कर ले गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों की ये वीडियो देखने के बाद चिंता बढ़ी है, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना है एक एक प्रैंक वीडियो है।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- टाइगर बी लाइक- रण सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, एक सेल्फी हो जाए। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छी स्क्रिप्ट है। एक तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- पक्का सैंडी औक इसाइडर्स फिर से प्रैंक कर रहे होंगे। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि मनु की एक्टिंग से पता चल रहा है कि स्क्रिप्टेड है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN