Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/12/1200x900/rohit_roy_1684223399_1789207071004_d6f514b0-4006-4c5b-a46b-a5e2183d0b99_8cd7de68-02ff-41e9-a4b7-c58c5a06ea48_e6502bd3-073a-4187-b258-50ab35f50b0d.jpgएक्टर रोहित रॉय हाल में दिए एक इंटरव्यू में टीवी इंडस्ट्री को कूड़ेदान का मीडियम बताया। एक्टर ने कहा कि यहां कुछ नया नहीं हो रहा है। टीवी एक्टर्स को भीड़ बताया। एक्टर का ये बयान सामने आ रहा है।
एक्टर रोहित रॉय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी से की थी और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। एक्टर को टीवी सीरियल देश में निकला होगा चांद, और स्वाभिमान में पसंद किया गया था। आगे चल कर एक्टर कई हिट सीरियल में नजर आए। अब रोहित ने टीवी इंडस्ट्री को कूड़ेदान का मीडियम बताया है। एक्टर ने कहा है ये कल के पुराने अखबार की तरह है आप जिसे आज पढ़ते हो और कल भूल जाते हो। भारत में एक ही जैसा कंटेंट बनाया जा रहा है। यहां कोई क्रिएटिविटी नहीं है। ये बात रोहित रॉय ने कही है।
रोहित ने टीवी इंडस्ट्री को कहा कूड़ेदान का मीडियम
एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में जब टीवी इंडस्ट्री के बारे में सवाल पूछा गया तो रोहित रॉय ने कहा, ‘ये सवाल मुझसे कई बार पूछा जा चुका है और कई बार मुझे लगता है कि मैं अहसान फरामोश न लगूं। लेकिन टेलीविज़न एक कूड़ेदान का मीडियम है। आप इसे आज देखते हो, ये कल के पुराने अखबार की तरह है। कल आप इस बारे में भूल जाते हो। दुरभाग्य से भारत में एक ही तरह का कंटेंट बनाया जा रहा है, कोई क्रिएटिविटी नहीं है।’ आगे एक्टर ने कहा कि स्वाभिमान को छोड़ दें तो लोगों को याद ही नहीं कि उन्होंने कितने और सीरियल में काम किया था।
रोहित ने बताया टीवी और बॉलीवुड एक्टर में फर्क
आगे एक्टर ने कहा कि टीवी एक्टर्स में वो अंदाज या तौर तरीका नहीं है एक बॉलीवुड एक्टर में होता है। रोहिते ने कहा, ‘आप किसी फिल्म एक्टर को पब्लिक में देखते हैं, जिस अंदाज से वो बाहर आते हैं, अगर वो स्टार हैं तो बात और खास हो जाती है। वैसे हर कोई दिखावा करता है, लेकिन ग्रेस और गरीमा के साथ अपने आपको पेश करना अलग लगता है। टीवी एक्टर्स की भीड़ को देखिए और उनके बर्ताव पर गौर कीजिए। आपको खुद ही जवाब मिल जाएगा। आपको एक सलीके से पेश करना होता है। शोर-शराबा नहीं कर सकते। बेवकूफी भरी बातें नहीं कर सकते।’
रोहित रॉय का अब तक करियर
बता दें, रोहित रॉय ने साल 1994 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म जज्बात से की थी। एक साला बाद उन्हें टीवी शो स्वाभिमान मिल गया और जो पॉपुलैरिटी उन्हें फिल्मों में नहीं मिली वो एक टीवी सीरियल ने दिला दी। इसके बाद एक्टर को कुसुम, किट्टी पार्टी, देश में निकला होगा चाँद और विरासत जैसे सीरियल में देखा गया था। हाल में एक्टर चुंबक नाम की एक वेब सीरीज में नजर आए हैं। रोहित रॉय से पहले उनके भाई रोनित रॉय इंडस्ट्री में अपना कदम रख चुके थे। आज वो एक्टिंग के साथ अपनी सिक्यूरिटी गार्ड देने वाली एजेंसी चलाते हैं।
रोहित और उनका परिवार
रोहित की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर ने मानसी जोशी से शादी की थी। बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी कीबहन हैं मानसी। इस हिसाब से रोहित, शरमन के जीजा ही लगे। वहीं खुद शरमन ने पबॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी की है। ये फिल्मी परिवार आपस में जुड़े हुए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




