Home rss business hindi लगातार चौथे दिन चढ़ा यह शेयर, ₹46 तक जा सकता है भाव?...

लगातार चौथे दिन चढ़ा यह शेयर, ₹46 तक जा सकता है भाव? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, कंपनी के कारोबार में सुधार, मुनाफे में बढ़ोतरी और रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती मांग आने वाले समय में शेयर की चाल को प्रभावित कर सकती है
  • एक्सपर्ट्स की नजर कंपनी के मार्जिन और दूसरी तिमाही के नतीजों पर भी है

Suzlon Energy Share Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयर में आज बुधवार को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली है। सुजलॉन एनर्जी का शेयर बुधवार को एनएसई पर कारोबार के दौरान 40.80 रुपये तक पहुंच गया था। इसमें करीब 1.52% की तेजी दर्ज की गई। हालांकि, पिछले एक साल में इस शेयर ने करीब 25% का निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं, साल 2026 की शुरुआत से अब तक इसमें लगभग 22% की गिरावट आई है। पिछले छह महीनों में शेयर करीब 17% और एक महीने में लगभग 5% नीचे आया है। लेकिन अब इसमें फिर से रिकवरी के संकेत दिख रहे हैं। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, कंपनी के कारोबार में सुधार, मुनाफे में बढ़ोतरी और रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती मांग आने वाले समय में शेयर की चाल को प्रभावित कर सकती है। एक्सपर्ट्स की नजर कंपनी के मार्जिन और दूसरी तिमाही के नतीजों पर भी है। वहीं, टेक्निकल चार्ट के आधार पर शेयर के लिए 46 रुपये का टारगेट बताया गया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सीमा श्रीवास्तव के मुताबिक, बाजार में सही समय का अनुमान लगाना मुश्किल है। ऐसे में निवेशकों को केवल शेयर में तेजी आने का इंतजार करने के बजाय कंपनी की संभावनाओं और निवेश की अवधि को ध्यान में रखकर फैसला लेना चाहिए। सुजलॉन एनर्जी का कारोबार पवन ऊर्जा यानी विंड एनर्जी से जुड़ा है। ऐसे में रिन्यूएबल एनर्जी की बढ़ती मांग कंपनी के लिए अहम साबित हो सकती है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों की मांग बढ़ सकती है। इससे ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनियों को फायदा मिलने की संभावना रहती है। सीमा श्रीवास्तव के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैकल्पिक ऊर्जा की बढ़ती जरूरत सुजलॉन एनर्जी के कारोबार को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, इसका वास्तविक असर कंपनी की कमाई और मार्जिन पर कितना पड़ेगा, यह आने वाले समय में साफ होगा।

अन्य एक्सपर्ट की राय

केसी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च एंड बिजनेस डेवलपमेंट) महेश एम. ओझा के मुताबिक, सुजलॉन एनर्जी के शेयर में पहले ही अच्छी-खासी गिरावट आ चुकी है। उनके अनुसार, शेयर के लिए 40 से 40.50 रुपये का स्तर एक अहम सपोर्ट जोन हो सकता है। बता दें कि सपोर्ट जोन उस भाव को कहा जाता है, जहां शेयर को खरीदारी का सहारा मिलने की संभावना मानी जाती है। हालांकि, यह स्तर टूटने पर शेयर में और गिरावट भी आ सकती है।

टेक्निकल चार्ट के आधार पर महेश ओझा ने सुजलॉन एनर्जी के शेयर के लिए 42 रुपये के स्तर को अहम रेजिस्टेंस बताया है। रेजिस्टेंस वह स्तर होता है, जहां शेयर को आगे बढ़ने में रुकावट मिल सकती है। उनके मुताबिक, अगर शेयर 42 रुपये के ऊपर मजबूती से बंद होता है, तो इसमें आगे 46 रुपये तक जाने की संभावना बन सकती है। एक्सपर्ट ने मौजूदा शेयरधारकों के लिए 40 रुपये का स्टॉप-लॉस बनाए रखने की बात कही है। वहीं, नए निवेशक भी शेयर पर नजर रख सकते हैं, लेकिन उन्हें जोखिम और अपनी निवेश कैपासिटी को ध्यान में रखकर ही फैसला लेना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN